फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Offered *arghya* (libation) to the moon and prayed for her husband's long life.

Ambedkar Nagar News: चांद को अर्घ्य देकर मांगी पति की लंबी उम्र

Thu, 29 Oct 2026 10:22 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 10:22 PM IST
विज्ञापन
Offered *arghya* (libation) to the moon and prayed for her husband's long life.
अकबरपुर के पटेलनगर में करवा चौथ के अवसर पर बृहस्पतिवार रात पूजा करतीं महिलाएं। संवाद
अंबेडकरनगर। जिले में बृहस्पतिवार को करवा चौथ का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक सुहागिनें शाम से ही चांद निकलने का बेसब्री से इंतजार करती रहीं। चांद के दर्शन होते ही छतों से चांद निकल आने की आवाजें गूंज उठीं। व्रती महिलाओं ने चंद्रमा को अर्घ्य देकर पति की लंबी उम्र और सुखी दांपत्य जीवन की कामना की। इसके बाद पति के हाथों पानी पीकर निर्जला व्रत का पारण किया।
विज्ञापन

करवा चौथ को लेकर सुबह से ही घरों में उत्सव जैसा माहौल रहा। महिलाओं ने सोलह शृंगार कर परंपरागत तरीके से पूजा-अर्चना की और करवा चौथ की कथा सुनी। शाम ढलने के साथ ही चांद के इंतजार की बेचैनी बढ़ने लगी। मां, चाची और भाभी के व्रत खोलने के इंतजार में बच्चे बार-बार छत पर जाकर आसमान निहारते रहे।
विज्ञापन

रात करीब आठ बजे के बाद चांद दिखाई देते ही व्रती महिलाओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। महिलाओं ने छलनी से चांद और पति का दीदार कर पूजा की। इसके बाद पति के हाथों पानी पीकर व्रत खोला। वहीं, काम के सिलसिले में बाहर गए पतियों की पत्नियों ने वीडियो कॉल के जरिये उनका दीदार किया और व्रत का पारण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पर्व पर युवा दंपतियों में उपहारों को लेकर भी खास उत्साह दिखा। पतियों ने अपनी पत्नियों को उपहार भेंटकर इस दिन को खास बनाया। उपहार पाकर महिलाओं के चेहरे खिल उठे। दिनभर निर्जला व्रत रखने के बाद चांद के दीदार और पति के साथ पूजा कर महिलाओं ने राहत महसूस की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed