फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Old buses were received instead of 25 new ones, causing frustration

Ambedkar Nagar News: 25 नई बसों के बदले मिलीं पुरानी बसें, नाराजगी

Sun, 02 Aug 2026 10:50 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
Old buses were received instead of 25 new ones, causing frustration
अकबरपुर के निबियहवा पोखरा स्थित अस्थायी रोडवेज बस अड्डा में खड़ी अयोध्या डिपो से आईं बसें।-संवा
अंबेडकरनगर। अकबरपुर रोडवेज डिपो से 25 नई मिनी बसें अयोध्या डिपो भेजे जाने के बाद इनके बदले डिपो को छह से आठ लाख किलोमीटर चल चुकीं 16 पुरानी बसें आवंटित की गई हैं। इससे कर्मचारियों में नाराजगी है। कर्मचारियों का कहना है कि अधिकांश बसें जर्जर हैं और उनके नियमित संचालन में दिक्कतें आएंगी।
विज्ञापन

रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद की अकबरपुर डिपो शाखा ने इस फैसले का विरोध किया है। परिषद ने प्रभारी एआरएम डीके चौबे को एक ज्ञापन भी भेजा है। शाखाध्यक्ष रजनीकांत मिश्रा ने बताया कि क्षेत्रीय प्रबंधक अयोध्या ने 105 बसों के बेड़े से 25 मिनी बसों का स्थानांतरण किया था। इनमें से 20 बसें प्रयागराज और पांच बसें इटावा क्षेत्र भेजी गईं। इसके बदले अकबरपुर डिपो को अयोध्या से छह और सुल्तानपुर से 10 पुरानी बसें मिलीं। कर्मचारियों का आरोप है कि ये बसें लंबे समय से कार्यशालाओं में खड़ी थीं और असंचालित हैं। अकबरपुर डिपो में पहले से ही करीब 15 बसें असंचालित स्थिति में हैं। नई बसों के हटने से डिपो की आय प्रभावित होने की आशंका है।
विज्ञापन

ग्रामीण रूटों पर बसों की उपलब्धता घटने से यात्रियों को अतिरिक्त दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। पुरानी बसों के कारण महिला परिचालकों की रात्रि ड्यूटी और सुरक्षा संबंधी चुनौतियां भी बढ़ेंगी। कर्मचारियों ने मांग की है कि जर्जर बसों के बजाय संचालन योग्य और बेहतर स्थिति वाली बसें उपलब्ध कराई जाएं। प्रभारी एआरएम डीके चौबे ने बताया कि यह व्यवस्था सभी डिपो में बसों की श्रेणी समान रखने के उद्देश्य से की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्किंग स्थल की बदहाली
कर्मचारियों ने बसखारी मार्ग स्थित निबियहवा पोखरा अस्थायी बस स्टैंड की बदहाली पर भी चिंता जताई है। क्षेत्रीय प्रबंधक ने 22 जुलाई, 2026 को गड्ढे भरवाने के निर्देश दिए थे, पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। शुक्रवार को अयोध्या डिपो से आई एक बस पार्किंग के गड्ढे में फंस गई थी। कर्मचारियों ने अकबरपुर डिपो में बची 80 बसों का वरिष्ठ फोरमैन की देखरेख में मेंटेनेंस कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed