फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Pastor and his son arrested in case of religious conversion

Ambedkar Nagar News: धर्म परिवर्तन के मामले में पादरी व उसका पुत्र गिरफ्तार

Sun, 02 Aug 2026 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
Pastor and his son arrested in case of religious conversion
अकबरपुर में एक साल पहले दर्ज हुए धर्म परिवर्तन के मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपी। स्रोत पुलिस
अंबेडकरनगर/बसखारी। अकबरपुर इलाके में करीब एक साल पूर्व रतनपुर स्थित बिलीवर्स चर्च में धर्म परिवर्तन के चर्चित मामले में अकबरपुर और बसखारी पुलिस की संयुक्त टीम ने एक वर्ष से फरार चल रहे कथित पादरी नेबूलाल और उसके पुत्र अंजीत कुमार को रविवार को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों पर गरीब लोगों को कथित तौर पर प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित करने का आरोप है। पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


अकबरपुर के रतनपुर स्थित बिलीवर्स चर्च इंडिया में 20 जुलाई 2025 को 200 से अधिक महिलाओं और पुरुषों को इलाज के लिए बुलाकर उनसे प्रभु यीशु की प्रार्थना करवाई जा रही थी। विश्व हिंदू परिषद के अरविंद पांडेय ने इसकी शिकायत पुलिस से की थी। यहां का पादरी सनातन देवी देवताओं पर कोई आस्था न रखने के लिए लोगों को गुमराह कर रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस को कमरे में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष और बच्चे प्रभु यीशू की प्रार्थना में लीन मिले थे।
विज्ञापन

मामले में पहले चर्च के पादरी प्रमोद कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका था। जांच के दौरान नेबूलाल और उसके पुत्र अंजीत कुमार की भी संलिप्तता सामने आने पर दोनों की तलाश की जा रही थी। रविवार को इंस्पेक्टर अकबरपुर संतोष कुमार सिंह, एएचटीयू प्रभारी अवधेश श्रीवास्तव, बसखारी थाने के उपनिरीक्षक रिंकू सरोज ने पटना मुबारकपुर गांव स्थित उनके आवास पर दबिश देकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान पुलिस ने घर से बड़ी मात्रा में धार्मिक साहित्य, सदस्यता रजिस्टर, उपस्थिति रजिस्टर, बही-खाते तथा अन्य दस्तावेज बरामद किए हैं जिन्हें जांच के लिए कब्जे में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सिटी नितीश कुमार तिवारी ने बताया कि विवेचना में जुटाए गए साक्ष्यों और गवाहों के बयानों के आधार पर दोनों की भूमिका सामने आई है। पूछताछ के दौरान दोनों से मामले में विस्तृत जानकारी ली गई। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है तथा बरामद दस्तावेजों और अन्य साक्ष्यों की जांच आगे भी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed