सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Players showed their strength and winners were honored

Ambedkar Nagar News: खिलाड़ियों ने दिखाया दम सम्मानित किए गए विजेता

संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sun, 08 Mar 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
Players showed their strength and winners were honored
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। शहर के एकलव्य स्टेडियम में रविवार को जिला स्तरीय भारोत्तोलन, कुश्ती और हैंडबॉल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में बड़ी संख्या में बालक और बालिकाओं ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
Trending Videos

भारोत्तोलन बालिका वर्ग में राधिका, महिमा, आकांक्षा, अंशिका, कायकक्षा, समीक्षा, रिमझिम और शिफा ने अपने-अपने भार वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं भारोत्तोलन बालक वर्ग में मोहम्मद जायद, शिवा, आर्यन, अभिनव, अमित, लक्ष्य पटेल, अंश वर्मा और अंशुमान राजपूत ने अपने भार वर्ग में पहला स्थान हासिल किया।कुश्ती बालक वर्ग में सलीम, सूरज, उत्कर्ष कुमार, विजय, आदित्य सिंह, आदित्य चौहान, विशाल, शिवांश पांडेय और विराट ने अपने-अपने भार वर्ग में जीत दर्ज की। वहीं कुश्ती बालिका वर्ग में रिमझिम, प्राची, राधिका, महिमा, सुष्मा गुप्ता, अरुणिमा वर्मा और अंशिका वर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हैंडबॉल बालक प्रतियोगिता में एकलव्य स्टेडियम की टीम विजेता रही, जबकि हैंडबॉल संघ की टीम उपविजेता बनी। रविवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान जनपदीय जूनियर फुटबॉल बालक प्रतियोगिता के विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया। जिला क्रीड़ाधिकारी शीला भट्टाचार्य ने खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर उनका उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed