{"_id":"69adbbf5ea522a51fa006830","slug":"queue-for-gas-cylinders-amid-rumoursqueue-for-gas-cylinders-amid-rumours-ambedkar-nagar-news-c-13-1-lko1082-1635683-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: अफवाह के बीच गैस सिलिंडर के लिए कतार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: अफवाह के बीच गैस सिलिंडर के लिए कतार
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sun, 08 Mar 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
जलालपुर के अशरफपुर मजगवां स्थित एजेंसी पर लगी ग्राहकों की कतार।
विज्ञापन
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। ईरान-इस्राइल युद्ध के मद्देनजर डीजल-पेट्रोल व गैस की किल्लत की आशंका के बीच जिले में रसोई गैस सिलिंडर को लेकर अफवाह बढ़ गई है। इस बीच गैस एजेंसियों पर सुबह ही उपभोक्ताओं की कतार लग जा रही है। इस कारण लोग साइकिल-बाइक पर सिलिंडर लादकर एजेंसी की दौड़ लगा रहे हैं।
जलालपुर के अशरफपुर मजगवां स्थित एचपी ग्रामीण गैस एजेंसी पर बुकिंग कराने के लिए काउंटर पर लंबी कतार दिखी। यहां बड़ी संख्या में लोग साइकिल और बाइक पर खाली सिलिंडर लेकर पहुंचे। इस बीच इनवाइस जनरेट होने पर आने वाला डीएसी नंबर का संदेश मोबाइल पर न मिलने से उपभोक्ताओं को सिलिंडर वितरण में समस्या का सामना करना पड़ा।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
बोले उपभोक्ता
फोटो- 18 से 20 तक
जलालपुर तहसील क्षेत्र के पुरा निवासी चंद्रशेखर ने बताया कि सिलिंडर बुकिंग के लिए डीएसी नंबर नहीं आ रहा है। एक घंटे तक एजेंसी पर इंतजार किया। निराश होकर घर लौटना पड़ा। फतेहपुर मोहिबपुर निवासी शिवम राजभर ने बताया कि तीन मार्च को गैस बुक कराई थी, लेकिन अब तक डिलीवरी नहीं हुई है। अरई निवासी आशुतोष ने बताया कि तीन मार्च को बुकिंग कराई थी। मेसेज से पता चला कि पांच मार्च को सिलिंडर दे दिया गया है। एजेंसी पर बात की, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
21 दिन बाद गैस सिलिंडर नहीं दिया तो कार्रवाई
शुक्रवार रात घरेलू गैस सिलिंडर की कीमत में 60 रुपये की वृद्धि हुई है। पूर्व में बुकिंग होने के बावजूद वृद्धि होने की स्थिति में तेल कंपनी के नियम के अनुसार बढ़ा हुआ मूल्य ही चुकाना पड़ता है। कीमत घटने की स्थिति में कम भुगतान करना होता है। सिलिंडर की समय सीमा विस्तारित करके 21 दिन कर दी गई है। इससे उपभोक्ता एक सिलिंडर प्राप्त करने के बाद दूसरा अगले 21 दिन बाद ही प्राप्त कर सकेंगे। जिले में गैस सिलिंडर पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। पूर्व की तरह ही आपूर्ति हो रही है। अगर 21 दिन बाद भी गैस सिलिंडर न मिले तो शिकायत करें। संबंधित गैस एजेंसी के विरुद्ध कार्रवाई होगी।
अनुपम शुक्ला, जिलाधिकारी
Trending Videos