सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   403 children got admission in the second phase of RTE.

Ambedkar Nagar News: आरटीई के दूसरे चरण में 403 बच्चों को मिला प्रवेश

संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Tue, 10 Mar 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
403 children got admission in the second phase of RTE.
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत दूसरे चरण की लॉटरी प्रक्रिया पूरी हो गई, जिसमें 403 बच्चों को कॉन्वेंट स्कूलों में प्रवेश मिल सका है और 30 बच्चों को सीटें खाली न होने के कारण मायूस होना पड़ा। बीएसए शैलेश कुमार पटेल ने बताया कि दूसरे चरण के लिए कुल 943 आवेदन प्राप्त हुए थे। जांच के दौरान 510 आवेदन विभिन्न कारणों से निरस्त कर दिए गए थे, जबकि 433 आवेदन सही पाए गए थे। आरटीई के तहत आवेदन के लिए कुल तीन चरण निर्धारित किए गए हैं। पहला चरण दो फरवरी से 16 फरवरी तक चला था। इसमें 548 छात्र-छात्राओं को सीट आवंटित हुईं थी। दूसरा चरण 21 फरवरी से सात मार्च तक निर्धारित था, जिसकी लॉटरी सोमवार को निकाली गई। तीसरा चरण 12 मार्च से 25 मार्च तक चलेगा।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed