{"_id":"69b052f3c73b8793df0e3bdd","slug":"25-students-underwent-health-check-up-in-the-camp-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1014-152125-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: शिविर में 25 विद्यार्थियों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: शिविर में 25 विद्यार्थियों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Tue, 10 Mar 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सद्दरपुर। महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर में मंगलवार को निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण और परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सीबी सिंह लॉ कॉलेज के कुल 25 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस दौरान स्वास्थ्य शिविर में स्त्री व प्रसूति रोग, ईएनटी, नेत्र रोग, सामान्य चिकित्सा, मनोचिकित्सा और दंत रोग विभाग के चिकित्सकों ने विद्यार्थियों की जांच की और आवश्यक चिकित्सीय परामर्श दिया।
इसके अलावा आकस्मिक पैथोलॉजी विभाग, रेडियोलॉजी विभाग और दवा वितरण केंद्र ने भी शिविर में पूरा सहयोग किया। शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की प्रारंभिक जांच करना और संभावित रोगों की समय पर पहचान करना था। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. मुकेश यादव, सीएमएस मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अमित पटेल, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मुकुल सक्सेना, डॉ. अमित गुप्ता, डॉ. अभिषेक पांडेय, डॉ. साजन देव, डॉ. वैष्णवी आनंद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
Trending Videos