{"_id":"69b1336528089cd9070a5f88","slug":"video-abdakaranagara-ma-daja-para-lharaya-asalha-gharata-va-brata-bhaugdha-cara-lga-ghayal-2026-03-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबेडकरनगर में डीजे पर लहराया असलहा, घराती व बराती भिड़े, चार लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबेडकरनगर में डीजे पर लहराया असलहा, घराती व बराती भिड़े, चार लोग घायल
अंबेडकरनगर में आलापुर क्षेत्र के आरिबपुर सारी गांव में मंगलवार देर रात वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान एक युवक ने डीजे पर नाचते हुए असलहा लहराना शुरू कर दिया। इसके बाद डीजे को बंद कराए जाने की बात को लेकर बराती तथा घराती पक्ष के लोगों में कहासुनी होने लगी और देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। मारपीट में धारदार हथियार से हमले में गांव निवासी गोलू तथा अंशू मौर्य के अलावा दो अन्य लोग भी घायल हो गए। गांव वालों ने दौड़कर एक युवक को पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। डीजे पर अवैध असलहा लहराए जाने का भी वीडियो वायरल हो रहा है। थाने से मात्र 700 मीटर की दूरी पर हुई इस घटना से कानून व्यवस्था पर भी बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले में एक युवक को हिरासत में लिया गया है और वीडियो के आधार पर अन्य युवकों की तलाश की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।