सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Political parties also celebrated Dr. Ambedkar's birthday

Ambedkar Nagar News: राजनीतिक दलों ने भी मनाई डॉ. आंबेडकर की जयंती

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
Political parties also celebrated Dr. Ambedkar's birthday
शहर के डॉ. आंबेडकर प्रतिमा स्थल पर माल्यार्पण के बाद मौजूद सपा जिलाध्यक्ष जंगबहादुर यादव, विधाय
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। संविधान शिल्पी बाबा साहब डॉ. भीम राव आंबेडकर की 135वीं जयंती पर राजनीतिक दलों ने भी कार्यक्रम किए। भाजपा जिला कार्यालय सहित जिले भर के बूथों पर कार्यकर्ताओं ने डॉ. आंबेडकर की मूर्तियों की साफ सफाई, दीपदान और चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया।
Trending Videos

जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने कहा कि डॉ. आंबेडकर ने शिक्षा की अनेकों उपाधियों को प्राप्त कर धनार्जन पर अपना ध्यान नहीं दिया बल्कि समाज को नई दिशा देने में अपना सारा जीवन समर्पित कर दिया था। पूर्व सांसद रितेश पाण्डेय, एमएलसी डॉ. हरिओम पांडेय, विधायक धर्म राज निषाद, जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी समेत अन्य ने भी कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया। नारायण फाउंडेशन के संरक्षक विवेक मौर्य की ओर से अकबरपुर कलेक्ट्रेट परिसर में बाबा साहब की प्रतिमा के सामने व बसखारी रोड पर भंडारे का आयोजन भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा कार्यालय अकबरपुर के साथ ही जिले 223 सेक्टर में डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। अकबरपुर में विधायक रामअचल ने कलेक्ट्रेट के निकट भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको नमन किया। आलापुर विधायक त्रिभुवनदत्त के नेृतत्व में विधानसभा में गोष्ठी का आयोजन कर बाबा साहब के बलिदान के बारे में लोगों को बताया गया। जलालपुर में जिलाध्यक्ष जंगबहादुर ने आयोजित गोष्ठी में कहा बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने दलितों, पिछड़ों, महिलाओं और श्रमिकों के मानवीय अधिकारों के लिए अपना पूरा जीवन बलिदान कर दिया।
अकबरपुर स्थित कांग्रेस कार्यालय पर बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि देकर गोष्ठी की गई। जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि डॉ. आंबेडकर ने लोगों को शिक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूक किया। भारतीय संविधान का प्रारूप बनाकर देश को एक लोकतांत्रिक और समानता आधारित व्यवस्था दी।
आरएसएस का पथ संचलन कल
आलापुर। भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से बृहस्पतिवार को पथ संचलन किया जाएगा। कार्यक्रम दोपहर 3 बजे जयराम जनता इंटर कॉलेज रामनगर से प्रारंभ होगा। पथ संचलन में संघ के स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में भाग लेंगे। पथ संचलन के माध्यम से डॉ. आंबेडकर के विचारों और योगदान को जन-जन तक पहुंचाने का भी प्रयास किया जाएगा।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed