सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Jewelry and 1.35 lakh rupees stolen from three houses

Ambedkar Nagar News: तीन घरों से जेवर और 1.35 लाख रुपये चोरी

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
Jewelry and 1.35 lakh rupees stolen from three houses
 चोरी के बाद कमरे में बिखरा सामान। संवाद
विज्ञापन
जलालपुर। क्षेत्र में चोरी की घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। दो दिन पूर्व राजेसुल्तानपुर में हुई चार घरों की चोरी का पुलिस अभी खुलासा भी नहीं कर पाई थी कि सोमवार की देर रात कटका क्षेत्र में चोरों ने ने तीन घरों को निशाना बनाया और लाखों रुपये के जेवर व नकदी पर हाथ साफ कर दिया। एक अन्य घर में प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो सके।
Trending Videos

कटका के सेमरा पुराना निवासी अनिल शुक्ला ने बताया कि सोमवार देर रात जब वह अपने परिवार के साथ सो रहे थे, तभी चोर छत पर लगे लकड़ी के दरवाजे को तोड़कर अंदर घुस आए। कमरे में रखी अलमारी का लॉकर तोड़कर 60 हजार रुपये, मंगलसूत्र, कान की बाली, पायल और झुमकी सहित करीब ढाई लाख रुपये के गहने चुरा लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लवईया पलया निवासी विजेंद्र बहादुर के घर में भी चोर ने छत के रास्ते आंगन में साड़ी के सहारे उतरकर अलमारी में रखे 65 हजार रुपये नकद, सोने की तीन अंगूठी, दो पायल, मंगलसूत्र और बच्चों के कड़े चुरा लिए। विजेंद्र बहादुर की बहू आकांक्षा चार दिन पहले ही अपने मायके अतरौलिया गई थीं और मंगलवार सुबह घर आने पर चोरी की घटना का पता चला। तीसरी घटना बगिया निवासी फरहान खान के घर में हुई। वह अपनी मां के साथ घर के अंदर सो रहे थे। देर रात छत के रास्ते घुसे चोरों ने बक्से का ताला तोड़कर 10 हजार रुपये नकद चुरा लिए। चोरी की चौथी घटना करने पलया गांव के लालमणि सिंह के घर पहुंचे चोरों की आहट लगने पर परिजनों के शोर मचाने पर चोर भाग निकले। इससे उनके घर चोरी नहीं हो सकी। क्षेत्राधिकारी अनूप सिंह ने बताया कि चोरों को पकड़ने के लिए सर्विलांस, एसओजी के साथ ही थाने की पुलिस टीमों को लगाया है। जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed