{"_id":"69e1449b73d67666bc0d8980","slug":"100-crore-rupees-will-be-used-for-power-distribution-center-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-154440-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: 100 करोड़ से बनेगा बिजली वितरण केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: 100 करोड़ से बनेगा बिजली वितरण केंद्र
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Fri, 17 Apr 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
ट्रांसमिशन बिजली घर कुर्की।
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले में अब अपना बड़ा बिजली घर होगा। पावर ट्रांसमिशन कंपनी ने 220 केवीए बिजली स्टेशन को मंजूरी दे दी है। इसके लिए जमीन खोजने की कवायद भी तेज हो गई है। लगभग 100 करोड़ की लागत से निर्माण होगा। इसके बाद कम वोल्टेज की समस्या से निजात मिलेगी। बिजली आपूर्ति व्यवस्था में भी सुधार होगा।
अधीक्षण अभियंता ने टांडा, कटेहरी और भीटी में पांच हेक्टेयर जमीन पर केंद्र बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा है। इसका निर्माण होने से जिले सहित अयोध्या व सुल्तानपुर को भी बिजली की आपूर्ति दी जाएगी। 220 कुर्की ट्रांसमिशन पर 160 एमवीए के तीन ट्रांसफार्मर लगे हैं। इससे बिजली की सप्लाई सीधे कोटवा महमदपुर 132 केवीए बिजली घर पर जाती है। इसके बाद कुर्की व महमदपुर से जिलेभर के 42 उपकेंद्रों के माध्यम से 146 फीडर के रास्ते 20 लाख आबादी के घरों में बिजली पहुंचाई जा रही है।
तेजी से बढ़ती आबादी के साथ ही घरों व प्रतिष्ठानों बिजली का संसाधन बढ़ने से बिजली की खपत बढ़ी है। जिससे ट्रांसमिशन पर भार भी बढ़ा है। कुर्की ट्रांसमिशन पर 160 एमवीए के तीन बड़े ट्रांसफार्मर लगे हैं। इनकी क्षमता 480 एमवीए है। वर्तमान में इस पर करीब 350 एमवीए बिजली का भार है। हर साल औसतन सात से आठ प्रतिशत की दर से बिजली का भार बढ़ रहा है। नए ट्रांसमिशन की स्थापना की कवायद तेज कर दी गई है।
400 एमवीए का होगा नया ट्रांसमिशन
भूमि मिलने के बाद ट्रांसमिशन में 160 एमवीए के दो और 40-40 एमवीए के दो ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। इसकी कुल क्षमता 400 एमवीए होगी। आधुनिक सुविधाओं से लैस इस बिजली घर से 50 किलाेमीटर दूर तक स्थित उपकेंद्रों में सप्लाई दी जाएगी। कटेहरी, भीटी, महरुआ सेनपुर के अलावा सुल्तानपुर के जयसिंहपुर तहसील, सेमरी बाजार व अयोध्या के गोसाईंगंज, माया बाजार सहित 15 से अधिक विद्युत उपकेंद्र जुड़ेंगे। परिसर में अधिकारी व कर्मचारी आवास का भी निर्माण कराया जाएगा।
बिजली की लगातार बढ़ती खपत को देखते हुए जिले में एक नया ट्रांसमिशन केंद्र बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। 400 एमवीए इस बिजली घर का निर्माण होने से जिले सहित अयोध्या व सुल्तानपुर जिले को भी बिजली आपूर्ति का लाभ मिलेगा।
- रजनीश श्रीवास्तव, अधीक्षण अभियंता
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X