{"_id":"69e65f77a1fde100d40a32ee","slug":"24-chos-under-investigation-in-the-case-of-medicine-found-in-the-canal-ambedkar-nagar-news-c-91-1-ame1023-154742-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: नहर में दवा मिलने के मामले में जांच के दायरे में 24 सीएचओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: नहर में दवा मिलने के मामले में जांच के दायरे में 24 सीएचओ
विज्ञापन
विज्ञापन
बसखारी। क्षेत्र के टांडा मार्ग स्थित नहर में शनिवार को मिली सरकारी दवाओं में जांच की सुई अब आयुष्मान आरोग्य केंद्रों में तैनात सीएचओ की ओर मुड़ गई है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार जो दवाएं मिली हैं, उनमें वही दवाएं अधिक हैं जो इन केंद्रों पर वितरित की जाती हैं। ऐसे में अब क्षेत्र के केंद्रों पर दवाओं का स्टॉक जांचा जा रहा है।
इसके अलावा सीएचसी के दवा स्टोर की भी जांच की जा रही है। इस पूरे मामले की जांच के लिए सीएमओ ने अधीक्षक डॉ. अजय कुमार सहित चार लोगों की टीम बनाई है। शुरुआती जांच में टीम को सीएचसी से अभी कुछ हाथ नहीं लग पाया है। ऐसे में अब क्षेत्र में संचालित 24 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के दवा स्टॉक को चेक किया जा रहा है। सीएचसी अधीक्षक के अनुसार जो दवाइयां मिली हैं वह सरकारी थीं। यह दवाइयां कैसे कूड़े तक पहुंचीं यह पहेली बनी हुई है।
जो दवाएं मिली हैं वह पीसीएम कैटेगरी की है, जो अमूमन बुखार सहित अन्य बीमारियों में दी जाती हैं। यह दवाइयां सामान्यतः सीएचओ को वितरण के लिए दी जाती हैं। ऐसे में अब 24 सीएचओ को जांच के दायरे में लिया गया है। सीएमओ डॉ. संजय कुमार शैवाल ने बताया कि क्षेत्र के सभी आयुष्मान केंद्रों पर मौजूद स्टॉक को देखा जा रहा है। जल्द ही यह पता लगा लिया जाएगा कि यह दवाएं कहां से और किसने फेंकी हैं, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X