सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Collision between Ertiga and XUV in Ambedkar Nagar one dead 9 injured

AmbedkarNagar News: अर्टिगा और एक्सयूवी में टक्कर; एक की मौत, 9 लोग घायल, बाइक सवार को बचाने में हुआ हादसा

अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर Published by: Bhupendra Singh Updated Tue, 21 Apr 2026 07:49 AM IST
विज्ञापन
सार

अंबेडकरनगर में अर्टिगा और एक्सयूवी कार में टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि, 9 लोग घायल हो गए। बाइक सवार को बचाने में हादसा हो गया। आगे पढ़ें पूरी खबर...

Collision between Ertiga and XUV in Ambedkar Nagar one dead 9 injured
घायलों को अस्पताल पहुंचाती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

यूपी के अंबेडकरनगर में सोमवार को आधी रात बरात से लौट रही अर्टिगा और एक्सयूवी कार की टक्कर हो गई। हादसे में एक की मौत हो गई। जबकि, 09 लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस न घायलों को जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया है।

Trending Videos


हादसा अकबरपुर क्षेत्र के बारियावन बाजार के पास हुआ। बताया गया कि इब्राहिमपुर के करमपुर बरसवा निवासी विभु पांडेय अपने अन्य साथियों मोहम्मद समीर, प्रशांत तिवारी, प्रिंस कन्नौजिया, दिव्यांश तिवारी, रजनीकांत पांडेय, अंकित उपाध्याय के साथ सम्मनपुर थाना क्षेत्र के मेवाड़िया हजपुरा अर्टिगा गाड़ी से बरात गए थे। रात करीब 12 :30 बजे बरात से वापस घर लौट रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बरियाव बाजार के पास सामने आए बाइक सवार को बचाने में अकबरपुर से बसखारी की तरफ जा रही एक्सयूवी कार से उनकी गाड़ी टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों गाड़ियों का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में दोनों गाड़ियों से 09 लोग घायल हो गए। हादसा देख आसपास के लोग भागकर पहुंचे। 

लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर भेजा। वहां इलाज के दौरान प्रशांत की मौत हो गई। सूचना पर सीओ सदर नितीश तिवारी और थानाध्यक्ष श्रीनिवास पांडेय ने जिला अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed