{"_id":"69e7445569f9870cb10bfb96","slug":"video-abdakaranagara-ma-takara-ka-takakara-sa-bika-savara-janasava-kathara-sacalka-ka-mata-2026-04-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबेडकरनगर में टैंकर की टक्कर से बाइक सवार जनसेवा केंद्र संचालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबेडकरनगर में टैंकर की टक्कर से बाइक सवार जनसेवा केंद्र संचालक की मौत
अंबेडकरनगर में महरुआ थाना क्षेत्र के कुड़ी बरामद तिराहे के पास एक सड़क हादसे में जनसेवा केंद्र संचालक की मौत हो गई। महरुआ थाना क्षेत्र के सारंगपुर निवासी सतीश यादव उर्फ हनुमान (24) मंगलवार सुबह करीब 9:30 बजे अपनी बाइक से बरामदपुर जा रहे थे। कुड़ी बरामदपुर तिराहे पर पहुंचने पर महरुआ की तरफ से आ रहे एक तेज रफ्तार टैंकर ने उन्हें टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि सतीश के सिर में गंभीर चोटें आईं। दुर्घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए और पुलिस को सूचना दी। परिजनों ने घायल सतीश को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने सतीश यादव को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद टैंकर चालक वाहन सहित मौके से भाग निकला। मृतक सतीश जनसेवा केंद्र का संचालन करते थे। महरुआ थानाध्यक्ष ने बताया कि घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया था, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले में अन्य विधिक कार्यवाही कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।