{"_id":"69e65fdc1bfb9301e30d5cd3","slug":"10-rice-millers-are-sitting-on-6000-quintals-of-rice-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-154750-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: 6000 क्विंटल चावल दबाए बैठे हैं 10 राइस मिलर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: 6000 क्विंटल चावल दबाए बैठे हैं 10 राइस मिलर्स
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। मार्च में धान खरीद संपन्न होने के बावजूद 10 राइस मिलरों ने करीब 6000 क्विंटल चावल विभाग के सुपुर्द नहीं किया है। विपणन विभाग ने इस अनियमितता पर कार्रवाई तेज कर दी है और संबंधित राइस मिलों को चिह्नित कर लिया है। साथ ही, समय पर चावल की रिकवरी न कर पाने वाले चार विपणन निरीक्षकों को नोटिस जारी किया गया है। 30 अप्रैल तक बकाया चावल गोदाम तक पहुंचाने का निर्देश दिया गया है।
धान खरीद में सर्वाधिक क्रय केंद्र स्थापित होने के कारण निर्धारित समय 28 फरवरी से पहले ही जनवरी माह में खरीद प्रक्रिया पूरी कर ली दी गई थी। खरीद बंद होने के ढाई माह बीत जाने के बाद भी खाद्य विपणन विभाग के छह केंद्रों का 6000 क्विंटल चावल अब तक गोदाम नहीं पहुंचा है। इसके लिए संबंधित 10 राइस मिलर्स को इस संबंध में कई बार नोटिस जारी किए गए और वार्ताएं भी हुईं। इसके बावजूद निर्धारित मात्रा में चावल भारतीय खाद्य निगम को उपलब्ध नहीं कराया जा सका।
इस लापरवाही को लेकर जिला खाद्य विपणन अधिकारी गोरखनाथ त्रिपाठी ने विपणन निरीक्षक अविनाश सोनकर, प्रवीण सिंह, संतोष यादव और रमेश यादव को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। उन्होंने 30 अप्रैल तक बकाया चावल को गोदाम तक पहुंचाने का निर्देश दिया गया है। चावल न पहुंचने पर विभाग की ओर से कार्रवाई शुरू की जाएगी।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X