{"_id":"69e75865e1391daf030df887","slug":"video-video-jallpara-ma-bhashhanae-aaga-kaii-kasana-ka-gaha-ka-fasal-jalkara-rakha-2026-04-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: जलालपुर में भीषण आग, कई किसानों की गेहूं की फसल जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: जलालपुर में भीषण आग, कई किसानों की गेहूं की फसल जलकर राख
जलालपुर (अम्बेडकरनगर)। तहसील क्षेत्र के जल्दीपुर ग्राम सभा में मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे अज्ञात कारणों से खेतों में भीषण आग लग गई, जिससे कई किसानों की तैयार गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार विशंभरपुर निवासी सभाजीत मौर्य और लालजीत की लगभग 15-15 बिस्सा गेहूं की फसल काटकर मड़ाई के लिए खेत में रखी गई थी और वे थ्रेसर का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान अचानक आग लग गई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया।
आग की लपटें तेजी से फैलते हुए आसपास के खेतों तक पहुंच गईं। इस हादसे में जीत बहादुर यादव, लाल बहादुर यादव, शेर बहादुर यादव और राजबहादुर यादव की करीब 18-18 बिस्सा गेहूं की फसल भी जलकर पूरी तरह नष्ट हो गई।
सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। बाद में दमकल विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची, जिसके सहयोग से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
ग्रामीणों के अनुसार आग सबसे पहले सभाजीत मौर्य के खेत में लगी, जो तेज हवा के कारण तेजी से फैलती चली गई और देखते ही देखते कई खेतों को अपनी चपेट में ले लिया।
घटना के बाद किसानों में भारी नुकसान को लेकर चिंता व्याप्त है। प्रशासन से पीड़ित किसानों ने मुआवजे की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।