{"_id":"69e65f4289808282a309696f","slug":"the-real-brother-turned-out-to-be-the-robber-the-loot-of-17-lakh-revealed-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-154724-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: सगा भाई ही निकला लुटेरा, 17 लाख की लूट का पर्दाफाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: सगा भाई ही निकला लुटेरा, 17 लाख की लूट का पर्दाफाश
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जहांगीरगंज इलाके में बीते 12 अप्रैल की सुबह व्यापारी रईस अहमद और मोहम्मद जलाल के साथ हुई लूट की घटना का सोमवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया है। चौंकाने वाली बात यह है कि पीड़ित मोहम्मद जलाल का सगा भाई शाहिद ही इस पूरे लूटकांड का मास्टरमाइंड निकला। शाहिद ने अंबेडकरनगर और आजमगढ़ के आठ साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने शाहिद समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से नकदी, असलहा और घटना में प्रयुक्त कारें बरामद की हैं, जबकि तीन अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
एएसपी श्यामदेव और सीओ प्रदीप सिंह चंदेल ने सोमवार को पुलिस लाइन सभागार में बताया कि 12 अप्रैल को बिहार से वसूली कर लौटे कपड़ा व्यापारी मोहम्मद जलाल और रईस अहमद से करीब 17 लाख रुपये लूटे गए थे। मामले की जांच के दौरान जलाल के भाई शाहिद की भूमिका संदिग्ध पाई गई। पूछताछ और जांच में सामने आया कि शाहिद ने एक सप्ताह पहले ही इसकी योजना बना ली थी। जैसे ही दोनों व्यापारी वसूली के लिए बिहार रवाना हुए, उसने लुटेरों को सक्रिय कर दिया। शाहिद ने गिरोह को सख्त निर्देश दिए थे कि लूट के दौरान किसी को शारीरिक चोट न पहुंचाई जाए।
पुलिस के अनुसार, लूट में बसखारी निवासी आयुष की कार का उपयोग किया गया और लूटी गई रकम का बंटवारा अतरौलिया के मनीष वर्मा के घर पर हुआ। वारदात के महज 15 मिनट बाद ही शाहिद बिना किसी सूचना के घटनास्थल पर पहुंच गया था, जिससे पुलिस का शक गहरा गया। इसके बाद सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन और कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस ने कड़ियां जोड़ीं और साजिश का पर्दाफाश किया। गिरफ्तार आरोपियों में अरमान उर्फ पहलवान, शिवनंदन यादव, मनीष वर्मा, शाहिद, आयुष और अभिषेक शामिल हैं। इनके पास से 5.45 लाख रुपये नकद, एक तमंचा और दो कारें बरामद हुई हैं।
इन चार का है आपराधिक इतिहास
पकड़े गए अरमान के खिलाफ राजेसुल्तानपुर और आजमगढ़ के अतरौलिया थाने में दो मामले दर्ज हैं। शाहिद पर हंसवर थाने में दो, आयुष पर बसखारी थाने में तीन और शिवनंदन के खिलाफ अतरौलिया थाने में एक मुकदमा दर्ज है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X