सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The district got first place in Tele Manas Calling

Ambedkar Nagar News: टेली मानस कॉलिंग में जिले को मिला पहला स्थान

संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Fri, 17 Apr 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
The district got first place in Tele Manas Calling
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। मानसिक रोगियों के इलाज के लिए टेली मानस एप काफी फायदेमंद है। इस एप के माध्यम से मानसिक रोग के बारे में और उसके बचाव के तरीकों के बारे में लोगों को जानकारी दी जा रही है। राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत एप के दिए गए टोल फ्री नंबर पर फोन करके अपने मानसिक रोग से मरीज खुद को उबार रहे हैं। एप पर दिए टोल फ्री नंबर 14416 पर डॉक्टर बातचीत कर मरीज की काउंसिलिंग भी करा रहे हैं।
Trending Videos


जिले में इस बार अप्रैल के शुरुआती 15 दिनों में सबसे अधिक 465 लोगों ने कॉल करके काउंसिलिंग कराई है। टेली मानस कॉलिंग में जिले को इस बार प्रदेश में पहला स्थान मिला है। हालांकि इससे पहले तीन वर्षों से लगातार जिले की स्थिति ठीक नहीं थी। ऐसे में लगातार गिरते प्रदर्शन के बीच बेहतर प्रदर्शन करना एक बड़ी चुनौती थी। मेंटल हेल्थ टीम से जुड़े लोगों ने जागरूकता के माध्यम से उन्हें इसकी जानकारी मानसिक रूप से परेशान लोगों तक पहुंचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हें बताया गया कि इससे परेशान होने की जगह टोल फ्री नंबर पर बात करके अपनी समस्या का निवारण घर बैठे पाया जा सकता है। मनोवैज्ञानिक डॉ. फौजिया शरीफ और साकियाट्रिक नर्स शालिनी यादव ने निरंतर प्रयास से इस एप से लोगों को जोड़ा। मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के नोडल डिप्टी सीएमओ डॉ. उदयचंद्र यादव ने बताया कि टीम के अथक परिश्रम और सामूहिक समर्पण का परिणाम है कि इस बार जिले की स्थिति प्रदेश में प्रथम स्थान पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed