सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Five more arrested for duping farmers of crores of rupees

Ambedkar Nagar News: किसानों से करोड़ों की ठगी में पांच और गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Fri, 17 Apr 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Five more arrested for duping farmers of crores of rupees
विज्ञापन
सद्दरपुर। पंजाब नेशनल बैंक की छज्जापुर टांडा शाखा में किसानों से पॉलिसी के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी के मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार को पांच और आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
Trending Videos


गिरफ्तार आरोपियों में मुख्य आरोपी बीमा एजेंट उमेर अहमद के चाचा नफीस अहमद, चाचा के बेटे सादान अफरोज, चचेरे भाई सारिब अहमद, साले अजहर और चचेरे साले मेराज शामिल हैं। पुलिस जांच में इन सभी के खातों में ठगी की करीब 95 लाख रुपये की रकम ट्रांसफर होने की पुष्टि हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ शुभम कुमार ने बताया कि इससे पहले मुख्य आरोपी उमेर अहमद, उसके साथी शरद और अयोध्या निवासी बैंक मैनेजर गौरव दूबे को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

यह था मामला
टांडा के पीलीकोठी मुबारकपुर दक्षिणी निवासी उमेर अहमद वर्ष 2019 में पंजाब नेशनल बैंक की बीमा शाखा, छज्जापुर टांडा में एजेंट के रूप में तैनात हुआ था।

आरोप है कि उसने बैंक कर्मियों के साथ मिलकर पॉलिसी दिलाने के नाम पर एनटीपीसी और एनएचएआई से भूमि अधिग्रहण के तहत मिले किसानों के मुआवजे की करोड़ों रुपये की रकम हड़प ली। पांच फरवरी को आक्रोशित ग्रामीणों ने कोतवाली में प्रदर्शन किया था, जिसके बाद पुलिस ने शरद, अज्ञात बैंककर्मियों और अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed