{"_id":"6a7f4eb0b36447aee10b594b","slug":"power-outage-for-four-hours-due-to-a-broken-wire-and-cut-jumper-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-162926-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: तार टूटने और जंपर कटने से चार घंटे बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: तार टूटने और जंपर कटने से चार घंटे बिजली गुल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। जिले में बिजली कटौती और फाॅल्ट की समस्या लगातार बनी हुई है, जिससे आम उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। महरूआ क्षेत्र में बृहस्पतिवार की रात पतौना फीडर के मगनपुर के पास बिजली का तार टूटने से लगभग 20 गांवों की बिजली गुल हो गई।
बिजलीकर्मियों ने शुक्रवार सुबह अभियान चलाकर फाॅल्ट का पता लगाया गया और सुबह नौ बजे आपूर्ति बहाल की जा सकी। इस दौरान ग्रामीणों ने लगभग छह घंटे बिजली गुल रहने का आरोप लगाया है। इसके अतिरिक्त, जाफरगंज बिजली घर भी रात एक बजे ब्रेक डाउन के कारण बंद हो गया था, हालांकि एक घंटे बाद आपूर्ति बहाल कर दी गई। बैरमपुर बरवा बिजली घर के अकबरपुर टाउन बिजली घर से जुड़े शहरी क्षेत्र, जिसमें मीरानपुर, नाकाचुंगी, मिर्जापुर, रसूलाबाद, तमसा मार्ग, इंद्रलोक कॉलोनी सहित 12 मोहल्ले शामिल हैं, वहां शुक्रवार सुबह चार बजे जंपर कटने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। बिजलीकर्मियों को फाल्ट ढूंढने में कठिनाई हुई और लगभग चार घंटे की बिजली कटौती के बाद सुबह 8:30 बजे आपूर्ति बहाल की जा सकी। अधिशासी अभियंता प्रेमचंद ने बताया कि बिजली आपूर्ति पहले से बेहतर हुई है। रात में कुछ स्थानों पर फाल्ट हुआ था, जिसे ठीक कराकर आपूर्ति बहाल करा दी गई है।