सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Priyanshi won the gold medal in wrestling at the state level.

Ambedkar Nagar News: राज्य स्तरीय में प्रियांशी ने कुश्ती में जीता स्वर्ण पदक

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Priyanshi won the gold medal in wrestling at the state level.
शनिवार को कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय मरौचा में बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में गोल्ड जीतने वाली
विज्ञापन
आलापुर। अयोध्या के डॉ. भीमराव आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय क्रीड़ा संकुल मसौधा डाभासेमर में आयोजित 36वीं राज्य स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में जिले की होनहार छात्रा प्रियांशी ने बालिका कुश्ती में स्वर्ण पदक जीतकर अपने जिले का नाम रोशन किया है। कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय मरौचा, शिक्षा क्षेत्र रामनगर की कक्षा सात की छात्रा प्रियांशी ने 54 से 58 किलोग्राम भार वर्ग की एकल स्पर्धा में अपने प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़ते हुए प्रथम स्थान हासिल किया।
Trending Videos

प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए खिलाड़ियों के बीच हुए कड़े मुकाबलों में प्रियांशी ने अपनी बेहतरीन तकनीक और आत्मविश्वास का प्रदर्शन किया। उनकी इस उपलब्धि ने न केवल उनके विद्यालय बल्कि पूरे जिले को गौरवान्वित किया है। शनिवार को विद्यालय लौटने पर प्रियांशी का भव्य स्वागत किया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित एक सम्मान समारोह में छात्रा को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। बीईओ धनपत यादव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालयों के छात्र-छात्राएं भी प्रतिभा के मामले में किसी से पीछे नहीं हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यदि बच्चों को सही मार्गदर्शन और अवसर मिले तो वे निश्चित रूप से प्रदेश और देश स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा सकते हैं। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सरिता मौर्या ने बताया कि प्रियांशी शुरू से ही खेलकूद के प्रति काफी लगनशील रही है। शिक्षक अरुण कुमार, नवी जान, अखिलेश कुमार, राहुल मौर्य, कमलेश गुप्ता, रमेश कुमार, तैय्यब अंसारी, नसरीन फातिमा, अंजनी, रीना, प्रतिमा, नदिया सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed