फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Rajesultanpur market stayed closed in protest against the electricity system

Ambedkar Nagar News: बिजली व्यवस्था के विरोध में बंद रहा राजेसुल्तानपुर बाजार

Thu, 20 Aug 2026 10:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 10:33 PM IST
विज्ञापन
Rajesultanpur market stayed closed in protest against the electricity system
राजेसुल्तानपुर बाजार में बृहस्पतिवार सुबह बंद पड़ीं दुकानें।संवाद
राजेसुल्तानपुर। नगर पंचायत राजेसुल्तानपुर की बदहाल विद्युत व्यवस्था के विरोध में व्यापार मंडल के आह्वान पर शुक्रवार को बाजार बंद रहा। सुबह से दोपहर एक बजे तक अधिकांश दुकानें बंद रहने से बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। अधीक्षण अभियंता रजनीश श्रीवास्तव के व्यापार मंडल कार्यालय पहुंचकर समस्याएं सुनने और शीघ्र समाधान का आश्वासन देने के बाद व्यापारियों ने दोपहर एक बजे के बाद दुकानें खोल दीं।
विज्ञापन

व्यापार मंडल अध्यक्ष अभिषेक पांडेय व संरक्षक गंगा शंकर साहू ने बताया कि विद्युत व्यवस्था में सुधार के लिए विभागीय अधिकारियों को पहले ही अवगत कराया गया था, लेकिन समस्या दूर नहीं हुई। इसके बाद व्यापारियों ने अनिश्चितकालीन बाजार बंद का निर्णय लिया था। शुक्रवार को बाजार बंद होने की सूचना पर अधीक्षण अभियंता राजेसुल्तानपुर पहुंचे और पदाधिकारियों से वार्ता की। व्यापारियों ने उन्हें नौ सूत्री मांगपत्र सौंपा।
विज्ञापन

मांगों में लो-वोल्टेज की समस्या समाप्त करने, अघोषित कटौती रोककर निर्धारित समय पर बिजली देने, जर्जर तार व खंभे बदलने, बाजार के लोड के अनुरूप ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने, बिना सूचना बढ़ाए गए लोड को वापस लेने, मोबाइल ट्रांसफार्मर की व्यवस्था करने, दिन-रात कर्मचारियों की तैनाती, जर्जर एलटी तार बदलने तथा 33/11 केवीए विद्युत उपकेंद्र राजेसुल्तानपुर की स्थापना शामिल हैं। अधीक्षण अभियंता ने व्यापारियों को समस्याओं के शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया। इसके बाद दोपहर एक बजे से बाजार में दुकानें खुलने लगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed