सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Sisters returning from farmland attacked by bees, injured

Ambedkar Nagar News: खेत से लौट रही बहनों पर मधुमक्खियों का हमला, घायल

संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sun, 22 Mar 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
Sisters returning from farmland attacked by bees, injured
मधुमक्खियों के हमले के बाद जिला अस्पताल में भर्ती शिवांगी। 
विज्ञापन
सम्मनपुर (अंबेडकरनगर)। थाना क्षेत्र के मछली गांव में शुक्रवार शाम मधुमक्खियों के हमले से भगदड़ मच गई। सरसों के खेत से काम कर घर लौट रही दो सगी बहनें मधुमक्खियों के झुंड का शिकार हो गईं। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
Trending Videos

मछली गांव निवासी शिवांगी (24) और उनकी छोटी बहन अंशिका (20) शुक्रवार शाम खेत से सरसों काटकर घर लौट रही थीं। जब वे रास्ते में पड़ने वाले एक बाग से गुजरीं, तभी अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने उन पर हमला बोल दिया। चीख-पुकार सुनकर दौड़े ग्रामीणों ने किसी तरह मधुमक्खियों को भगाया और घायल बहनों को अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की हालत में सुधार होने पर शनिवार को उन्हें घर भेज दिया गया। हालांकि, इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। गौरतलब है कि बीते 10 मार्च को भी जलालपुर के औघड़ बाबा मंदिर में मधुमक्खियों के हमले से एक बुजुर्ग, संतराम (55) की जान चली गई थी। ग्रामीणों ने प्रशासन से बागों में मधुमक्खियों की आबादी को नियंत्रित करने और ऐसे हमलों की पुनरावृत्ति को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed