पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Six children are malnourished, 28 patients found to have TB

Ambedkar Nagar News: छह बच्चे कुपोषित, 28 मरीज टीबी मरीज मिले

Sun, 05 Jul 2026 10:35 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 10:35 PM IST
विज्ञापन
Six children are malnourished, 28 patients found to have TB
रविवार को बसखारी के मुंडेरा पीएचसी में मरीजों का उपचार करते चिकित्सक। संवाद
अंबेडकरनगर। जिले के 35 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। जांच के दौरान 28 टीबी संक्रमित मरीज मिले, वहीं छह बच्चों को कुपोषण की पुष्टि हुई।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. प्रमोद कुमार ने बताया कि मेले में कुल 1517 मरीजों का पंजीकरण हुआ, जिनमें 642 पुरुष, 774 महिलाएं और 101 बच्चे शामिल रहे। इस दौरान बीस लोगों के आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाए गए जबकि कोरोना, डेंगू और मलेरिया की भी जांच कराई गई लेकिन कोई भी संक्रमित नहीं मिला। इसके साथ ही मेला में इसमें 162 गैस्ट्रो, 159 डायबिटीज, 221 त्वचा रोग, 74 उच्च रक्तचाप, आदि के मरीज चिह्नित किए गए। इसके अलावा गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच व छह कुपोषित बच्चों का चिह्नित किया गया।
विज्ञापन


बुखार की ली दवा
हसनपुर जलालपुर गांव की रहने वाली अर्चना बेवाना सीएचसी में रविवार को उपचार कराने आई थीं। इस दौरान उन्होंने बताया कि उन्हें बुखार की समस्या थी। डॉक्टरों ने जांच करने के बाद दवाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमजोरी की है शिकायत
बेवाना क्षेत्र के अहेथा गांव की रहने वाली पूजा ने बताया गर्मी के कारण उन्हें कमजोरी महसूस हो रही थी। चिकित्सक को दिखाकर दवा ली है। उन्होंने कहा क सीएचसी में पीने के पानी की व्यवस्था दुरुस्त होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed