पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Villager dies after falling into a drain, people just watched

Ambedkar Nagar News: नाले में गिरकर ग्रामीण की मौत, देखते रहे लोग

Sun, 05 Jul 2026 10:41 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 10:41 PM IST
विज्ञापन
Villager dies after falling into a drain, people just watched
सत्यपाल शर्मा।फाइल फोटो
कटेहरी। अहिरौली क्षेत्र के अन्नावां बाजार निवासी सत्यपाल शर्मा (48) रविवार को सड़क किनारे नाले में गिरे मिले। करीब आधे घंटे बाद सत्यपाल को बाहर निकालकर सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सबसे हृदय विदारक बात यह रही कि लोग घटना को देखते रहे, लेकिन कोई मदद के लिए आगे नहीं आया।
विज्ञापन

सत्यपाल अन्नावां बाजार में शिवबाबा के पास बाल काटने की दुकान चलाते थे। रविवार दोपहर करीब एक बजे के करीब वह घर के लिए पैदल ही निकले थे। रास्ते में अन्नावां बाजार से करीब 200 मीटर दूर श्रवण क्षेत्र मार्ग पर चितौना के पास सड़क किनारे लगे खंभे के सहारे वह बैठ गए। इसके बाद वह अचानक दो फीट गहरे नाले में गिर गए। सत्यपाल के नशे में होने की आशंका के चलते ग्रामीणों ने आधे घंटे तक उन्हें बाहर निकालने की सुध भी नहीं ली। काफी देर तक सत्यपाल जब उठ नहीं पाए तो ग्रामीण व राहगीर मौके पर पहुंचे और खींचकर बाहर निकाला। होश में न आने पर ग्रामीणों ने डायल 112 पर सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सत्यपाल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटेहरी पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सत्यपाज कीपत्नी शैल कुमारी भी शिवबाबा परिसर में बिसातखाने की दुकान लगाती हैं। बड़े पुत्र विकास शर्मा, अयोध्या के एक निजी बैंक में कार्यरत हैं। छोटे पुत्र अविनाश शर्मा एमएससी कर रहे हैं और पुत्री राधिका शर्मा बीएससी कर रही हैं। घटना के बाद परिवार में शोक और मातम का माहौल है। परिवार का कहना है कि अगर वहां मौजूद लोगों ने उसी समय उन्हें बाहर निकाल लिया होता, जो जान बच जाती। थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed