{"_id":"6a4b6aaec9bbc270a8004d09","slug":"video-video-abdakaranagara-ma-jallpara-tahasal-ka-bhara-vavathata-pasatara-lgakara-bnaya-vadaya-vayaral-2026-07-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: अंबेडकरनगर में जलालपुर तहसील के बाहर विवादित पोस्टर लगाकर बनाया वीडियो, वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: अंबेडकरनगर में जलालपुर तहसील के बाहर विवादित पोस्टर लगाकर बनाया वीडियो, वायरल
जलालपुर तहसील गेट पर रविवार की रात एक विवादित पोस्टर लगाए जाने का मामला सामने आया है। तहसील गेट के बगल की दीवार पर लगाए गए पोस्टर में लिखा था कि चंदा चोर पार्टी का जलालपुर तहसील में प्रवेश वर्जित है। इस पोस्टर में निवेदक के स्थान पर रामभक्त विनय पटेल आम आदमी पार्टी लिखा गया था।
रात में ही इसका वीडियो बनाकर किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। हालांकि सुबह होने तक यह पोस्टर यहां से गायब हो चुका था। बता दें कि सोमवार को जलालपुर में डीएम ईशा प्रिया व एसपी प्राची सिंह की ओर से संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की समस्याएं सुनी जानी थीं।
ऐसे में अगर यह पोस्टर सुबह तक यहां लगा रहता तो मामला तूल पकड़ सकता था। एसडीएम राहुल गुप्ता ने बताया कि कोई विवादित पोस्टर लगा नहीं मिला है। किसी ने पोस्टर लगाकर वीडियो बनाने के बाद उतरवा लिया होगा। मामले की जांच कराकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।