{"_id":"6a454bbfc43d27585d034986","slug":"tet-will-be-held-at-12-centers-starting-today-ambedkar-nagar-news-c-91-1-ame1011-159683-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: 12 केंद्रों पर आज से होगी टीईटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: 12 केंद्रों पर आज से होगी टीईटी
विज्ञापन
राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज अकबरपुर।-संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 आज से शुरू होने जा रही है। इसमें 12 केंद्रों पर कुल 25,800 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा शुरू होने से 45 मिनट पहले प्रवेश बंद कर दिया जाएगा, इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को अंदर एंट्री नहीं दी जाएगी।
परीक्षा लगातार तीन दिन आयोजित होगी। दो जुलाई को उच्च प्राथमिक स्तर, तीन जुलाई को प्रथम पाली में उच्च प्राथमिक व द्वितीय पाली में प्राथमिक स्तर और चार जुलाई को प्रथम पाली में प्राथमिक स्तर की परीक्षा होगी। परीक्षा ऑफलाइन होगी, पहली पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:00 तक चलेगी, जबकि दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:00 तक आयोजित होगी।
डीआईओएस कौस्तुभ कुमार सिंह ने बताया कि पहली पाली के लिए परीक्षा केंद्र का गेट सुबह 8:45 बजे और दूसरी पाली के लिए 1:45 बजे बंद कर दिया जाएगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वह कम से कम एक घंटा पहले परीक्षा केंद्र अंदर पहुंचने की कोशिश करें, ताकि अंतिम समय की परेशानी से बचा जा सके। टीईटी में शामिल होने वाले शिक्षकों को एक दिन का विशेष अवकाश मिलेगा। बीएसए डॉ. पूनम मिश्रा ने बताया कि शासन ने इस बार सुविधा दी है शिक्षक व शिक्षिका जिस दिन परीक्षा देने जाएंगे। उस दिन का उन्हें विशेष अवकाश मिलेगा। इससे पहले यह व्यवस्था नहीं थी।
विज्ञापन
सीसीटीवी से होगी मॉनिटरिंग
टीईटी की सीसीटीवी के जरिये मॉनिटरिंग की जाएगी। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी लगे हुए हैं। इन कैमरों को कंट्रोल रूम से जोड़ा जाएगा, जिससे परीक्षा केंद्र पर होने वाली हर गतिविधि पर प्रशासन की नजर रहेंगी। वहीं, कॉलेजों में परीक्षा के दौरान कैमरे कक्ष में दो से तीन कर्मचारियों की भी ड्यूटी लगाई गई है। यह प्रत्येक गतिविधि पर नजर रखेंगे।
यह डॉक्यूमेंट लेकर जरूर जाएं
परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों के पास अपडेटेड 2026 का प्रिंटेड एडमिट कार्ड होना जरूरी है। इसके साथ मूल फोटो पहचान पत्र, उसकी एक फोटोकॉपी और तीन पासपोर्ट साइज फोटो को भी साथ ले जाना होगा। मान्य पहचान पत्र में आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस या दूसरे सरकारी फोटो पहचान पत्र शामिल हैं। जिन अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड पर ई केवाईसी रिक्वायर्ड एट एग्जाम सेंटर लिखा है, उन्हें वेरिफिकेशन के लिए मूल आधार कार्ड साथ ले जाना अनिवार्य होगा। ट्रांसपेरेंट पानी की बोतल ले जा सकते हैं। इसके अलावा परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, घड़ी, ब्लूटूथ डिवाइस, एयरफोन, कैलकुलेटर, टैबलेट, लैपटॉप, पेन ड्राइव, हार्ड डिस्क, एटीएम कार्ड, नोट्स, किताबें, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स या किसी भी प्रकार की धातु से बने इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ले जाने की अनुमति नहीं होगी।