पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Three granted bail in the case of beating a young man

Ambedkar Nagar News: युवक को पीटने के मामले में तीन को जमानत

Wed, 01 Jul 2026 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 10:45 PM IST
विज्ञापन
Three granted bail in the case of beating a young man
अंबेडकरनगर। हंसवर क्षेत्र में मार्च माह में युवक से पीटने के मामले में विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी एक्ट पवन कुमार शुक्ला ने आरोपी अनुपम तिवारी, विवेक कुमार चौरसिया और अजय चौरसिया की नियमित जमानत मंजूर कर ली।
विज्ञापन

हंसवर निवासी शिवम ने प्रार्थनापत्र में बताया था कि चार मार्च की दोपहर करीब तीन बजे वह अपने साथियों राजन और विकास के साथ हंसवर चौराहे की ओर जा रहे थे। रास्ते में अनुपम तिवारी, विवेक चौरसिया, अजय चौरसिया और अन्य लोगों ने गाली-गलौज की। विरोध करने पर ईंट, डंडों और घूंसों से हमला कर दिया, जिससे शिवम, राज मद्देशिया और राजन के सिर में चोटें आईं। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपपत्र न्यायालय में दाखिल किया।
विज्ञापन

सुनवाई के दौरान कोर्ट ने केस डायरी और उपलब्ध अभिलेखों का परीक्षण किया। मामले के गुण-दोष पर कोई टिप्पणी किए बिना कोर्ट ने तीनों आरोपियों की नियमित जमानत मंजूर करते हुए प्रत्येक को 25-25 हजार रुपये के दो-दो जमानती और समान राशि के निजी मुचलके पर रिहा करने का आदेश दिया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed