{"_id":"69d68f7b13d62ec295029b10","slug":"the-640th-ghusl-mubarak-will-begin-in-kichcha-sharif-from-today-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1014-153931-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: किछौछा शरीफ में आज से शुरू होगा 640वां गुस्ल मुबारक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: किछौछा शरीफ में आज से शुरू होगा 640वां गुस्ल मुबारक
विज्ञापन
आस्ताना सैयद मखदूम अशरफ जहांगीर समनानी।संवाद
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। किछौछा शरीफ स्थित महान सूफी संत सैयद मखदूम अशरफ जहांगीर समनानी की दरगाह पर 640वां सालाना गुस्ल मुबारक कार्यक्रम बृहस्पतिवार से शुरू होगा। इसके लिए दरगाह परिसर में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और देश के विभिन्न हिस्सों से अकीदतमंदों का पहुंचना शुरू हो गया है।
गुस्ल मुबारक के लिए दरगाह परिसर में विशेष साफ-सफाई, रोशनी और मूलभूत सुविधाओं का इंतजाम किया गया है। जायरीन की बढ़ती संख्या को देखते हुए पानी, ठहरने और आवाजाही की व्यवस्था पर खास ध्यान दिया गया है। इंतजामिया की ओर से दावा किया गया है कि बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए हर स्तर पर तैयारी की गई है। कार्यक्रम की शुरुआत बृहस्पतिवार रात करीब 10 बजे दरगाह के आस्ताने पर जलसे से होगी। यह जलसा रात भर चलेगा और शुक्रवार की भोर करीब 3 बजे तक जारी रहेगा। इस दौरान धार्मिक कार्यक्रम, तकरीरें और दुआएं होंगी। शुक्रवार सुबह करीब चार बजे गुस्ल की मुख्य रस्म अदा की जाएगी। दरगाह के सज्जादानशीन सैयद मोहिउद्दीन अशरफ और सैयद मोहामिद अशरफ, खानवाद-ए-अशरफिया के साथ मिलकर मजार मुबारक को 51 घड़ा गुलाब और केवड़ा जल से गुस्ल देंगे। गुस्ल के बाद पवित्र जल को जायरीन में वितरित किया जाएगा।
प्रशासन सतर्क, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
आयोजन को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए प्रशासन सतर्क है। मंगलवार देर शाम डीएम अनुपम शुक्ला और एसपी अभिजीत आर. शंकर ने दरगाह परिसर का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आयोजन के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न होने के निर्देश दिए। जायरीन की संभावित भीड़ को देखते हुए प्रवेश और निकास मार्गों को व्यवस्थित किया गया है।
Trending Videos