{"_id":"6a2d8e9a098aab9c0f0676fa","slug":"the-elderly-man-who-was-beaten-five-days-ago-has-passed-away-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1014-158397-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: पांच दिन पहले पिटाई से घायल बुजुर्ग ने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: पांच दिन पहले पिटाई से घायल बुजुर्ग ने तोड़ा दम
विज्ञापन
रामकपिल।फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अंबेडकरनगर/सद्दरपुर। अकबरपुर के बावनपुर गांव में सोमवार रात घर में घुसकर किए गए हमले में घायल हुए किसान रामकपिल (75) ने पांच दिन तक जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष करने के बाद दम तोड़ दिया। घटना के पीछे पुरानी रंजिश और एक कथित प्रेम-प्रसंग की चर्चा भी गांव में है।
गांव के संदीप कुमार ने शिकायती पत्र में बताया था कि पुरानी रंजिश में आठ जून की रात करीब 11:30 बजे गांव के ही रोहित, राहुल, शिवम, पल्लू शर्मा, रिंकी व गुड्डू शर्मा उनके घर के बाहर पहुंचकर गाली देने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने घर में घुसकर लाठी-डंडों व धारदार हथियार से हमला कर दिया। घर में रखे हुए सामान को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। इस दौरान उनके पिता राम कपिल और भाभी को भी पीटा गया। हमले में गंभीर रूप से घायल राम कपिल कुमार को फिर से शुक्रवार को फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शनिवार सुबह उनकी मौत हो गई। सीओ सिटी नितीश कुमार तिवारी ने बताया कि घटना के संबंध में पूर्व से प्राथमिकी दर्ज है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद संबंधित धाराओं में प्राथमिकी तरमीम की जाएगी।
घर में पसरा मातम
किसान राम कपिल की पत्नी प्रभावती देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। दंपती के तीन पुत्र और तीन पुत्रियां हैं। बड़े पुत्र राजेंद्र गांव के मोहरिया में जलालपुर मार्ग पर चाट का ठेला चलाते हैं, जबकि दूसरे पुत्र प्रदीप मजदूरी कर परिवार की जिम्मेदारियों में हाथ बंटाते हैं। सबसे छोटे पुत्र संदीप मुंबई की एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। वहीं प्रेम-प्रसंग को लेकर हो रही है, जिसे इस पूरे घटनाक्रम से जोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन
-