सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The electricity was out for four hours due to strong winds and a fault

Ambedkar Nagar News: तेज हवा और फाॅल्ट से चार घंटे बिजली रही गुल

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
The electricity was out for four hours due to strong winds and a fault
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। भीषण गर्मी और तेज हवा के प्रकोप के बीच बिजली आपूर्ति व्यवस्था बेपटरी हो गई है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में घंटों बिजली कटौती से मुश्किलें बढ़ गई हैं। शहर के अलग-अलग इलाकों में सोमवार रात से लेकर मंगलवार शाम तक तीन से चार घंटे आपूर्ति बाधित रही। बिजली विभाग के कर्मचारियों के फॉल्ट ठीक करने में पसीने छूट गए।
Trending Videos

कोटवा महमदपुर बिजली घर से मरैला को जाने वाली 33 हजार बिजली लाइन का जंपर सोमवार शाम 6:30 बजे फुंक गया। इसके बाद गौहन्ना, कृष्णानगर, रतनपुर, रिचुमल भट्ठा सहित 20 हजार आबादी की बिजली आपूर्ति गुल हो गई। उपभोक्ताओं ने बिजली विभाग के कर्मचारियों को फोन कर फॉल्ट की जानकारी दी। इसके बाद भी काम नहीं शुरू हुआ। अधिशासी अभियंता की हिदायत के बाद बिजली कर्मी सक्रिय हुए। रात 09:30 बजे आपूर्ति बहाल हो पाई। करीब तीन घंटे तक 20 हजार आबादी परेशान हुई। इसके बाद रात 10 बजे कृष्णानगर कॉलोनी में फ्यूज उड़ने के कारण लो-वोल्टेज की समस्या खड़ी हो गई। शिकायत के बाद भी रात भर कोई सुधार नहीं हुआ। सुबह 8:30 बजे ट्रांसफार्मर में आए फॉल्ट को ठीक करने के बाद आपूर्ति बहाल कराई गई। लो वोल्टेज के कारण ज्यादातर उपकरण शोपीस बने रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अकबरपुर के वीआईपी फीडर की आपूर्ति मंगलवार दोपहर करीब 12:30 बजे बाधित हो गई। जिला जज आवास के केबल में फाॅल्ट आने के कारण शटडाउन लिया गया। इसके बाद शाम करीब 05:30 बजे तक आपूर्ति सुचारू रूप से चालू हो सकी। बैरमपुर बरवा, कुर्की, मरैला, शिवबाबा, रामबाबा, साउथ वेस्ट सहित अन्य बिजली घरों में भी पूरा दिन आवाजाही लगी रही। एक्सईएन प्रेमचंद ने बताया कि बिजली फाॅल्ट की जानकारी मिलते ही कर्मचारियों को भेजकर काम कराया गया और आपूर्ति बहाल कराई गई। इसके अलावा आलापुर, जलालपुर, जहांगीरगंज, भीटी, कटेहरी, बसखारी क्षेत्रों के ग्रामीण इलाकों में पूरा दिन बिजली गुल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed