{"_id":"69e86163717c894a9a017b3b","slug":"video-video-abdakaranagara-ma-harasata-ma-le-gae-yavaka-ka-thana-ma-tharada-dagara-thana-ka-aarapa-2026-04-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: अंबेडकरनगर में हिरासत में लिए गए युवक को थाने में थर्ड डिग्री देने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: अंबेडकरनगर में हिरासत में लिए गए युवक को थाने में थर्ड डिग्री देने का आरोप
राजेसुल्तानपुर थाने में एक विवाद के मामले हिरासत में लिए गए देवरिया बुजुर्ग निवासी युवक अंकित तिवारी को थर्ड डिग्री देने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पुलिस ने युवक को बिना कैमरे वाले कमरे में ले जाकर बेरहमी से पीटा और शिकायत करने पर दोबारा पिटाई करने की धमकी दी।
पीड़ित के अनुसार सोमवार को मारपीट के एक विवाद के सिलसिले में पुलिस उन्हें थाने ले गई थी। यहां एक कमरे में बंद कर रात में कई बार तीन पुलिस कर्मियों ने बेल्ट से पिटाई की गई। युवक का कहना है कि पुलिस कर्मियों ने मानसिक रूप से भी प्रताड़ना दी।
उन्हें रातभर जागने पर मजबूर किया गया और लगातार धमकाया जाता रहा। अंकित तिवारी ने बताया कि मंगलवार शाम करीब 6 बजे पुलिस ने उनका शांतिभंग में चालान कर दिया।
इसके बाद जब उन्हें मेडिकल परीक्षण के लिए ले जाया जा रहा था तब भी पुलिसकर्मियों ने कथित रूप से उन्हें चेतावनी दी कि यदि उन्होंने कहीं शिकायत की तो उन्हें गंभीर धाराओं में फंसा दिया जाएगा। घटना से आहत युवक ने पुलिस अधीक्षक से लिखित शिकायत दर्ज कराई है और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में अभी तक पुलिस विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।