सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The employees submitted a memorandum of their demands to the MLA.

Ambedkar Nagar News: कर्मचारियों ने विधायक को सौंपा मांगों का ज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sun, 15 Mar 2026 10:36 PM IST
विज्ञापन
The employees submitted a memorandum of their demands to the MLA.
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले के मनरेगा कर्मियों ने रविवार को जुलाई 2025 से लंबित मानदेय और ईपीएफ भुगतान के लिए विधायक राम अचल राजभर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि मनरेगा कर्मी ग्राम रोजगार सेवक, कंप्यूटर ऑपरेटर, लेखा सहायक, तकनीकी सहायक और अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी के पदों पर कार्यरत हैं।
Trending Videos

विभागीय कार्यों के अलावा एसआईआर/ क्राप सर्वे और अन्य अतिरिक्त कार्यों में भी उन्होंने योगदान दिया, लंबित भुगतान के कारण कार्य करने में असमर्थता उत्पन्न हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संगठन के प्रतिनिधि मंडल ने 23 फरवरी को रोजगार गारंटी आयुक्त से मुलाकात कर स्थिति की गंभीरता बताई थी। रविवार को कर्मचारियों ने विधायक राम अचल राजभर को ज्ञापन सौंपते हुए शीघ्र भुगतान और उनके अधिकारों की रक्षा की मांग की। ज्ञापन में सभी ने हस्ताक्षर कर मुख्यमंत्री से भी इस मामले में हस्तक्षेप की अपील की है। जितेंद्र कुमार, सतीश , किरन वर्मा, कुसुम उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed