सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   There will be traffic diversion today for the spokesperson exam

Ambedkar Nagar News: प्रवक्ता परीक्षा के लिए आज रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 10:35 PM IST
विज्ञापन
There will be traffic diversion today for the spokesperson exam
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। प्रवक्ता राजकीय इंटर कॉलेज परीक्षा-2025 के मद्देनजर जनपद में रविवार को विशेष यातायात व्यवस्था लागू की गई है। पुलिस प्रशासन ने परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों को सुगम आवागमन उपलब्ध कराने के लिए सुबह 6:30 बजे से रात 9 बजे तक भारी वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध लगाते हुए कई मार्गों पर डायवर्जन लागू किया है।


यातायात प्रभारी जेबी यादव ने बताया कि लागू व्यवस्था के तहत आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहनों को छोड़कर अन्य भारी वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से भेजा जाएगा। आजमगढ़ व बसखारी की ओर से अयोध्या जाने वाले भारी वाहन न्यौतरिया बाईपास, गौहन्ना चौराहा, पहितीपुर, श्रवण क्षेत्र होते हुए अन्नावा मार्ग से गुजरेंगे। बस्ती व टांडा से अकबरपुर आने वाले भारी वाहनों को कटरिया याकूबपुर से बाईपास मार्ग पर डायवर्ट किया जाएगा। मालीपुर रोड बाईपास, जलालपुर रोड बाईपास, बसखारी रोड न्यौतरिया बाईपास, टांडा रोड कटरिया याकूबपुर बाईपास, भिखारीपुर मोड़, फायर सर्विस-दोस्तपुर रोड, गोहन्ना चौराहा बाईपास और अन्नावा तिराहा पर डायवर्जन प्रभावी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अकबरपुर से टांडा जाने वाले भारी वाहनों को धरमनगर पुल से एनएच-233 मार्ग पर डायवर्ट किया जाएगा। कश्मीरिया, चिंतौरा और धुरहिया मार्ग से हल्के व भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed