सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   up news, ambedkar nagar news

Ambedkar Nagar News: दो संदिग्धों को पुलिस ने उठाया, वाहन बरामद

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 10:26 PM IST
विज्ञापन
up news, ambedkar nagar news
जहांगीरगंज के बिड़हर पुलिस चौकी के निकट रविवार को निरीक्षण करने पहुंची  एसपी प्राची सिंह।संवाद
विज्ञापन
जहांगीरगंज। बिड़हर पुलिस चौकी के निकट शनिवार सुबह कार सवार तीन बदमाशों ने कपड़ा व्यापारियों से 18.40 लाख रुपये की लूट मामले में पुलिस ने दो संदिग्धों को उठा लिया है। पुलिस के अनुसार वारदात में इस्तेमाल हुई कार भी बरामद कर ली गई है। हालांकि, घटना को अंजाम देने वाले मास्टरमाइंड की तलाश जारी है।
Trending Videos

पुलिस अधिकारियों का दावा है कि सोमवार को इस मामले का खुलासा कर आरोपियों को जेल भेज दिया जाएगा। पुलिस ने वारदात स्थल से संतकबीरनगर तक 300 से अधिक सीसीटीवी को खंगाला। एक चौराहे पर लगे सीसीटीवी फुटेज में वाहन नंबर दिखने के बाद पुलिस देर रात वाहन मालिक के घर पहुंच गई। इसके बाद पुलिस ने कड़ी से कड़ी जोड़कर दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है। हालांकि वारदात को अंजाम देने वाले मास्टरमाइंड की पुलिस को तलाश है। रविवार को नवागत एसपी प्राची सिंह ने कार्यभार संभालने के बाद सीधे बिड़हर घाट घटना स्थल का निरीक्षण करने पहुंच गई। उन्होंने मातहतों को सख्त निर्देश देते हुए लूट की वारदात का खुलासा कर आरोपियों को जेल भेजने के निर्देश दिए। अपर पुलिस अधीक्षक श्याम देव ने बताया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मास्टरमाइंड की तलाश में जुटी दो जिलों की पुलिस
लूट की वारदात के बाद जिले के साथ ही पड़ोसी जिले संतकबीरनगर की पुलिस को भी सक्रिय कर दिया गया था। वहां की स्वॉट टीम के साथ मिलकर तीसरे मास्टरमाइंड लुटेरे की तलाश में ताबड़ातोड़ दबिश देने में जुटी है।

ऐसे बदमाशों ने वारदात को दिया था अंजाम
जहांगीरगंज के नेवारी दूराजपुर निवासी मोहम्मद रईस और हंसवर के मोहम्मद जलाल बिहार से व्यापार से संबंधित बकाया धनराशि लेकर 11 अप्रैल को लौटे थे। सुबह करीब आठ बजे बिड़हर घाट पुल के पास एक कार ने उनका पीछा किया और बिडहर चौकी से पहले ओवरटेक कर रोक लिया था। कार से उतरे बदमाशों ने रईस पर पिस्टल की बट से हमला कर रुपये से भरे दो बैग छीन लिए। रईस के बैग से 14.50 लाख रुपये और मोहम्मद जलाल के बैग से 3.90 लाख रुपये लूटकर असलहा लहराते हुए भाग निकले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed