सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Vanrose shot, FIR registered

Ambedkar Nagar News: वनरोज को मारी गोली, एफआईआर

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 10:33 PM IST
विज्ञापन
Vanrose shot, FIR registered
विज्ञापन
राजेसुल्तानपुर। क्षेत्र के कम्हरिया गांव में बंदूक से वनरोज को गोली मारने के आरोप में पुलिस ने एक युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। यह घटना तब सामने आई, जब शनिवार देर शाम सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक व्यक्ति वनरोज का पीछा करते हुए बंदूक ताने दिखाई दे रहा था।
Trending Videos

वीडियो का संज्ञान लेकर पुलिस ने रविवार को मामले की छानबीन शुरू की। जांच में वीडियो में दिख रहे व्यक्ति की पहचान वाजिद अली उर्फ कुनमुन निवासी कम्हरिया के रूप में हुई है। ग्रामीणों की सूचना पर स्थानीय वन दरोगा सुधांशु श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे। उन्होंने मृत वनरोज का पोस्टमार्टम कराने के बाद सरयू नदी के किनारे दफन करवा दिया। थानाध्यक्ष अक्षय पटेल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि जो बंदूक इस्तेमाल की गई थी, वह चिड़िया मारने वाली बंदूक है। पुलिस ने बंदूक को आरोपी के घर से बरामद कर लिया है। वन संरक्षण अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed