{"_id":"6a78b6de545a1dde430e0006","slug":"young-man-dies-after-being-electrocuted-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-162502-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: करंट की चपेट में आकर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: करंट की चपेट में आकर युवक की मौत
विज्ञापन
अमित पांडेय (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। कटका क्षेत्र में अमित पांडेय (25) की शनिवार देर शाम घर में बिजली बोर्ड में तार लगाते समय करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। इस घटना से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
पिंडोरिया गांव निवासी दिनेश पांडेय के अनुसार, अमित के पिता सत्यनारायण पांडेय करीब 15 साल पहले बीमारी के कारण दिव्यांग हो गए थे। इसके बाद अमित खेती के साथ ही परिवार की सारी जिम्मेदारियां संभाल रहे थे। शनिवार शाम को अमित अपने घर के बैठका में बिजली के बोर्ड में तार लगा रहे थे। तभी अचानक वह बिजली के करंट की चपेट में आ गए। घटना के समय वहां कोई अन्य व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे करंट लगने की जानकारी तत्काल नहीं हो पाई। लगभग एक घंटे बाद, परिजनों ने अमित को अचेत अवस्था में देखा और तुरंत चिकित्सालय ले गए। चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
अमित की मां द्रोपदी पांडेय अपने इकलौते बेटे की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर पा रही हैं। वह बार-बार रोते-रोते बेसुध हो जा रही थीं।मृतक की पांच बहनें गुंजन, रंजना पांडेय, नेहा पांडेय और संध्या पांडेय विवाहित हैं। सबसे छोटी बहन शिल्पी अविवाहित है और एमए प्रथम वर्ष की छात्रा है। अमित के आकस्मिक निधन से परिवार पर आर्थिक संकट गहरा गया है। थानाध्यक्ष अक्षय पटेल ने बताया कि देर रात शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।