{"_id":"6a454b07edb2842a850e3309","slug":"young-man-dies-in-road-accident-two-friends-seriously-hurt-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-159681-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: सड़क हादसे में युवक की मौत, दो दोस्त गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: सड़क हादसे में युवक की मौत, दो दोस्त गंभीर
विज्ञापन
.अनवर (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। टांडा-मया मार्ग पर दरियापुर गांव के निकट। टांडा-मया मार्ग पर दरियापुर गांव के निकट तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आने से बाइक सवार अनवर (24) की मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए।
इब्राहिमपुर के कनासपुर निवासी आजाद आलम के मुताबिक उनके बेटे अनवर (24) अपने दोस्त सादान और एहसान के साथ बुधवार की दोपहर करीब दो बजे बाइक से ऐनवा बाजार गए थे और ढाई बजे के करीब टांडा-मया मार्ग से घर वापस लौट रहे थे। दरियापुर गांव के पास पहुंचते ही विपरीत दिशा से आ रही एक अनियंत्रित पिकअप ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में तीनों युवक उछलकर सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टांडा ले जाया गया। अनवर ने हेलमेट नहीं पहन रखा था, जिसके कारण सिर पर गंभीर चोट लगने से डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, सादान की नाजुक हालत देख लखनऊ रेफर कर दिया गया है, जबकि एहसान का इलाज सीएचसी टांडा में चल रहा है।
पूर्व में भी बाल-बाल बचे थे अनवर
परिजनों ने बताया कि करीब आठ माह पूर्व, अक्तूबर 2025 में, इब्राहिमपुर के पूरा बक्सराय के पास भी अनवर एक सड़क हादसे का शिकार हुए थे। उस दुर्घटना में बाइक चला रहे उनके दोस्त प्रांजल और पीछे बैठे अंकुर की मौत हो गई थी, जबकि सबसे पीछे बैठे अनवर गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद बच गए थे।
विज्ञापन
सउदी अरब जाने की थी तैयारी
मृतक अनवर के पिता आजाद आलम ने बताया कि अनवर छह संतानों में सबसे छोटा था। तीन बेटियों का विवाह हो चुका है, जबकि बड़ा बेटा सिबलु सउदी अरब में रहता है। अनवर और उसका भाई बबलू गांव में ही रहते थे। तीन जुलाई को अनवर का सउदी अरब जाने का टिकट था और घर में इसी की तैयारी चल रही थी। विदेश जाने से पहले दोस्तों से मिलने के लिए घर से निकले अनवर के साथ हुई यह घटना पूरे परिवार के लिए बड़ा सदमा है।
बाइक की टक्कर से किशोर की मौत
अंबेडकरनगर। टांडा-अकबरपुर मार्ग पर राजकीय हवाई पट्टी के निकट एक अन्य सड़क हादसे में अनिल (13) की इलाज के दौरान मौत हो गई। अनिल अपने पिता मानसिंह के साथ मोमोज का ठेला लगाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। 29 जून की रात करीब 9:20 बजे, अनिल कलेक्ट्रेट से ठेला लेकर घर लौट रहा था। इसी दौरान राजकीय हवाई पट्टी के पास एक तेज रफ्तार बाइक चालक ने उसके ठेले में सामने से टक्कर मार दी।30 जून की शाम को लखनऊ में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।इंस्पेक्टर संतोष सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है और प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।