फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Young man, hurt by rape allegations, committed suicide

Ambedkar Nagar News: दुष्कर्म के आरोप से आहत युवक ने की आत्महत्या

Fri, 14 Aug 2026 10:56 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
Young man, hurt by rape allegations, committed suicide
अजय कुमार (फाइल फोटो)
सद्दरपुर। अलीगंज क्षेत्र में शुक्रवार को दुष्कर्म के आरोपों से परेशान अजय कुमार (28) ने अपने कमरे में फंदे से लटक कर जान दे दी। आत्महत्या से पूर्व अजय ने एक सुसाइड नोट छोड़ा है, जिसमें उसने गांव के ही दंपती पर उस पर फर्जी दुष्कर्म का आरोप लगाकर प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगाया है।
विज्ञापन

अलीगंज के ककराही निवासी मृतक के पिता पतिराम ने बताया कि उनका बेटा अजय कुमार मखदूमनगर में एक जनसेवा केंद्र पर काम करता था। बृहस्पतिवार शाम को वह घर आया, परिवार के साथ खाना खाया और फिर छत पर कमरे में सोने चला गया। शुक्रवार की सुबह भतीजी प्रियंका साफ-सफाई करने गई तो उसने देखा कि अजय के कमरे का दरवाजा बंद है। पड़ोसी राधेश्याम के घर से अंदर दाखिल होने पर प्रियंका ने अजय को कमरे में फंदे से लटकता देखा और चीख पड़ी।
विज्ञापन

तत्काल परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को नीचे उतारा और जांच शुरू की। जांच के दौरान, कमरे की मेज पर मोबाइल के साथ एक डायरी मिली, जिसके अंदर सुसाइड नोट रखा था। सुसाइड नोट में अजय ने लिखा है कि गांव के राजन कुमार उस पर उनकी पत्नी पूनम के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाकर प्रताड़ित कर रहे थे। इस बदनामी से आहत होकर वह जिंदा नहीं रहना चाहता था और इसलिए आत्महत्या कर रहा है। उसने अपनी मौत का दोषी राजन और पूनम को बताया है। थानाध्यक्ष सुनील कुमार पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर दंपती पर युवक को आत्महत्या के लिए उकसाने सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed