फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Youth beaten to death who returned from Saudi Arabia two days ago in Ambedkar Nagar police investigating

युवक की पीट-पीटकर हत्या: दो दिन पहले सऊदी से लौटा था, बच्चों को खाना लेने कैफे गया; आरोपियों ने कर दिया हमला

Mon, 10 Aug 2026 10:22 AM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर Published by: Bhupendra Singh Updated Mon, 10 Aug 2026 10:22 AM IST
सार

अंबेडकरनगर में दो दिन पहले सऊदी से लौटे युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। वह रात को बच्चों के लिए खाना लेने निकला था। पहले से मौजूद आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Youth beaten to death who returned from Saudi Arabia two days ago in Ambedkar Nagar police investigating
Crime Demo - फोटो : istock

विस्तार

यूपी में अंबेडकरनगर के जलालपुर इलाके में सऊदी अरब से नौकरी करके घर लौटे युवक की रविवार रात पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। वह बच्चों के लिए खाने का सामान लेने निकला था। वहीं कैफे पर पहले से मौजूद चार लोगों ने उसे घेरकर पीटा। कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


नगपुर निवासी ऊषा गुप्ता के अनुसार, उनके पति ध्रुव गुप्ता सऊदी अरब में रहकर नौकरी करते थे। 07 अगस्त को ही वह विदेश से घर लौटे थे। रविवार रात करीब 10:30 बजे वह अपने बच्चों के लिए खाने का सामान लेने मोहल्ले के मुकुंद कैफे गए थे। आरोप है कि वहां निखिल अग्रहरी, करन अग्रहरी, उसका भाई दीपक अग्रहरी और एक अन्य व्यक्ति पहले से मौजूद थे।
विज्ञापन


लात-घूंसों से जमकर पीटा

परिजनों के मुताबिक, ध्रुव को देखते ही आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। करीब डेढ़ वर्ष पहले हुए विवाद का जिक्र करते हुए हिसाब चुकता करने की बात कही। ध्रुव ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया। चारों ने लात-घूंसों से उन्हें जमकर पीटा। गंभीर रूप से घायल होने पर वह किसी तरह वहां से जान बचाकर अपने घर की ओर भागे।

विज्ञापन
विज्ञापन


घर के पास पहुंचने पर उन्होंने अपने भाई अमित, चाचा बजरंगी और पड़ोसी अभिषेक को पूरी घटना बताई। परिजनों ने ध्रुव को लिटाकर तत्काल प्राथमिक उपचार शुरू किया, लेकिन उनकी हालत लगातार बिगड़ती गई। इसके बाद परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, नगपुर लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल

घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। विदेश से लौटने के बाद ही ध्रुव की मौत से पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों का आरोप है कि पुराने विवाद की रंजिश में निशाना बनाया गया। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच और आरोपों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई में जुटी है। सीओ अनूप कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। प्रार्थना पत्र के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed