{"_id":"6a7954f678b1d5cead0a49e8","slug":"video-abdakaranagara-ma-hara-hara-mahathava-ka-jayakara-sa-gaja-mathara-jalbhashhaka-ka-lga-katara-2026-08-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबेडकरनगर में हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजे मंदिर, जलाभिषेक को लगीं कतारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबेडकरनगर में हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजे मंदिर, जलाभिषेक को लगीं कतारें
अंबेडकरनगर में सावन के दूसरे सोमवार पर सोमवार को जिलेभर के शिवालय हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठे। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर बेलपत्र, धतूरा, पुष्प और प्रसाद अर्पित किया। मंदिरों में भक्ति और उल्लास का माहौल बना रहा।
अकबरपुर के शिव बाबा धाम में सुबह भोर से ही बड़ी संख्या में शिवभक्त मंदिरों की ओर पहुंचने लगे। हाथों में गंगाजल और पूजा की थाली लिए श्रद्धालु कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। महिलाओं और बच्चों में भी सावन सोमवार को लेकर खासा उत्साह रहा। कई मंदिरों में भजन-कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन भी हुआ।
श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस और प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए थे। प्रमुख शिव मंदिरों और आसपास के क्षेत्रों में पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई। पुलिस टीमों ने लगातार भ्रमण कर भीड़ और यातायात व्यवस्था पर नजर रखी, ताकि जलाभिषेक के दौरान श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।