{"_id":"699221f3a94b2d32f908a5c6","slug":"141-new-anganwadi-centre-buildings-will-be-constructed-amethi-news-c-96-1-ame1008-158902-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: बनाए जाएंगे 141 नए आंगनबाड़ी केंद्र भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: बनाए जाएंगे 141 नए आंगनबाड़ी केंद्र भवन
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 16 Feb 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से जिले में 141 नए आंगनबाड़ी केंद्रों के भवन निर्माण की कवायद शुरू हो गई है। इस पहल से जिले में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों को न केवल बेहतर संसाधन मिलेंगे, बल्कि बच्चों के लिए एक सुरक्षित और अनुकूल शैक्षिक वातावरण भी तैयार होगा।
जिले में 1950 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं, जिनमें से 458 केंद्र अपने स्वयं के भवनों में चल रहे हैं। शेष केंद्रों में से 1279 परिषदीय विद्यालयों में, 213 पंचायत भवनों में और कुछ किराए के भवनों में संचालित हो रहे हैं। विभाग की ओर से 212 आंगनबाड़ी केंद्रों के भवनों का निर्माण पहले से ही प्रगति पर है। इन निर्माणाधीन भवनों के अतिरिक्त अब 141 और नए आंगनबाड़ी केंद्रों के भवन निर्माण के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है।
जिला कार्यक्रम अधिकारी संतोष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि 141 आंगनबाड़ी केंद्र भवन निर्माण के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। नए भवनों के निर्माण से आंगनबाड़ी केंद्रों की कार्यप्रणाली में सुधार आएगा। साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए भी काम करने का एक अधिक व्यवस्थित और सुखद माहौल बनेगा।
Trending Videos