{"_id":"6a2efb6001b5f2c16f00faca","slug":"1617-patients-treated-at-the-fair-amethi-news-c-96-1-ame1008-168176-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: मेले में 1617 मरीजों का इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: मेले में 1617 मरीजों का इलाज
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 15 Jun 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
अमेठी के गोसाईगंज सीएचसी में आयोजित आरोग्य मेले में मरीज का इलाज करते डॉक्टर। -संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिले के 30 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला आयोजित हुआ। इसमें 1617 मरीजों का परीक्षण कर उपचार किया गया, जबकि गंभीर हालत वाले 15 मरीजों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। मेले में पहुंचे अधिकांश मरीज बुखार, पेट दर्द और दस्त से पीड़ित मिले। मेले में सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर उपलब्धियों संबंधी पंपलेट वितरित किए गए।
गोसाईगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ. संजय गुप्ता की मौजूदगी में मेला आयोजित हुआ। सुबह 11:00 बजे सीएचओ राखी सोनी, जय प्रकाश शुक्ल, इंद्रेश शुक्ल, फूला देवी, ऊषारानी, सुनीता आदि मौजूद रहीं। इस समय तक पहुंचे 25 मरीजों में 10 का परीक्षण किया गया। चतुर्भुजपुर निवासी यातुल निशा ने बताया कि तीन माह से सिर में गांठ जैसी दिक्कत बनी हुई है। दवा खाने के बाद कुछ आराम मिलता है, उसके बाद फिर दर्द होने लगता है। चिकित्सक ने जांच करने के साथ दवा दी है।
पूरबगांव निवासी गयाप्रसाद ने बताया कि आठ दिनों पैर में दर्द हो रह है। चलने में दिक्कत होती है। चिकित्सक ने दवा के साथ सावधानी बरतने की सलाह दी। दिलीप कुमार ने बताया कि दो दिनों से जुकाम, बुखार के साथ बदन दर्द की समस्या बनी हुई है। निजी इलाज से राहत न मिलने पर मेले में जांच कराई। चिकित्सक ने दवा देने के साथ परहेज करने को कहा।
विज्ञापन
नरैनी निवासी उर्मिला ने बताया कि छह माह से पैर के जोड़ों में दर्द के साथ बीपी की समस्या बनी हुई है। दवा के असर तक राहत मिलती है, फिर दर्द बढ़ जाता है। चिकित्सक ने दवा देने के साथ सावधानी बरतने की सलाह दी है। अन्य प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर दवा दी और बीमारियों से बचाव के उपाय बताए। वहीं सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने जेठू मवई स्थित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का निरीक्षण किया। इस दौरान डॉ. पीतांबर कनौजिया, डॉ. उमेश कुमार सिंह अन्य स्टाफ मौजूद मिला।