सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   3118 candidates appeared for the practical examination.

Amethi News: 3118 अभ्यर्थियों ने दी प्रायोगिक परीक्षा

संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 01 Feb 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
3118 candidates appeared for the practical examination.
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिले के 37 इंटर कॉलेजों में शनिवार को इंटरमीडिएट की प्रायोगिक परीक्षाएं हुईं। केंद्रों पर बोर्ड से नामित परीक्षकों ने मौखिक और प्रयोगात्मक परीक्षाएं कराईं। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की गई। परीक्षा में विभिन्न विषयों के 3163 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 3118 उपस्थित रहे, जबकि 45 अनुपस्थित रहे।
Trending Videos




कंट्रोल रूम प्रभारी रामकुमार यादव ने बताया कि प्रायोगिक परीक्षाएं निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की गईं। भौतिक विज्ञान विषय में 577 अभ्यर्थी पंजीकृत रहे, जिनमें 573 उपस्थित और चार अनुपस्थित रहे। रसायन विज्ञान में 1054 पंजीकृत अभ्यर्थियों में 1045 ने परीक्षा दी, जबकि नौ अनुपस्थित रहे। जीव विज्ञान विषय में 976 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें 861 उपस्थित और 15 अनुपस्थित रहे। गृह विज्ञान में 495 अभ्यर्थियों का पंजीकरण रहा, जिनमें 482 ने परीक्षा दी और 13 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




कृषि जंतु विज्ञान विषय में 100 अभ्यर्थी पंजीकृत थे और सभी ने परीक्षा में भाग लिया। रंगीन टेलीविजन विषय में 30 पंजीकृत अभ्यर्थियों में 27 उपस्थित रहे, तीन अनुपस्थित पाए गए। कंप्यूटर विषय में दो अभ्यर्थी पंजीकृत थे और दोनों ने परीक्षा दी। ऑटोमोबाइल विषय में 29 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 28 उपस्थित रहे, जबकि एक अनुपस्थित रहा। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. राजेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि परीक्षा की निगरानी के लिए मॉनीटरिंग सेल, सचल दल और सेक्टर मजिस्ट्रेट सक्रिय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed