{"_id":"697e5065fe88e372fb09b3fa","slug":"students-gave-the-message-of-road-safety-amethi-news-c-96-1-ame1002-157803-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: विद्यार्थियों ने दिया सड़क सुरक्षा का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: विद्यार्थियों ने दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 01 Feb 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
एआरटीओ कार्यालय में प्रतिभागी छात्राओं को सम्मानित करते एआरटीओ महेंद्रबाबू गुप्ता। स्रोत विभाग
विज्ञापन
अमेठी सिटी। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का समापन शनिवार को उपसंभागीय परिवहन कार्यालय परिसर में जागरूकता कार्यक्रम के साथ हुआ। एक जनवरी से 31 जनवरी तक चले इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना और आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना रहा।
समापन कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने चित्रकला, नाटक, गीत और भाषण के माध्यम से सड़क सुरक्षा का संदेश दिया। बच्चों ने हेलमेट और सीट बेल्ट के प्रयोग, यातायात संकेतों के पालन और सुरक्षित गति जैसे विषयों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। एआरटीओ महेंद्र बाबू गुप्ता ने बताया कि सड़क सुरक्षा माह के दौरान परिवहन विभाग और प्रवर्तन दल ने जनपद भर में सघन जांच अभियान चलाया। इस दौरान 1520 वाहनों का चालान किया गया। कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेंद्र सिंह, क्षेत्राधिकारी यातायात दिनेश मिश्र, बीएसए संजय कुमार तिवारी आदि मौजूद रहे।
Trending Videos