सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   A 20-bed day-care cancer center will be opened in the medical college.

Amethi News: मेडिकल कॉलेज में खुलेगा 20 बेड का डे-केयर कैंसर सेंटर

संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 04 Feb 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
A 20-bed day-care cancer center will be opened in the medical college.
विज्ञापन
अमेठी सिटी। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत जल्द ही मेडिकल कॉलेज में कैंसर रोगियों के लिए 20 बेड का डे-केयर कैंसर सेंटर स्थापित किया जाएगा। इसके लिए मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस सुविधा के शुरू होने से कैंसर मरीजों को इलाज और दवाओं के लिए दूसरे जिलों में भटकना नहीं पड़ेगा। गैर संचारी रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण कार्यक्रम के तहत इसका संचालन किया जाएगा।
Trending Videos




सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने बताया कि इस संबंध में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की निदेशक की ओर से पत्र आया है, जिसमें मेडिकल कॉलेज परिसर में भूमि या भवन की उपलब्धता के बारे में पूछा गया है। जल्द ही ये सेवा मेडिकल कॉलेज में शुरू होने की उम्मीद है। कैंसर डे-केयर सेंटर ऐसे विशेष केंद्र होते हैं, जहां मरीजों को भर्ती करने की आवश्यकता नहीं होती। वे इलाज कराकर उसी दिन घर लौट सकते हैं। ये केंद्र बड़े कैंसर अस्पतालों या मेडिकल कॉलेजों से जुड़े होते हैं और उनके मार्गदर्शन में कार्य करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



डे-केयर सेंटरों में उपलब्ध सुविधाएं
सीएमओ के मुताबिक, इन केंद्रों में मरीजों को कई महत्वपूर्ण सेवाएं प्रदान की जाएंगी। इनमें कीमोथेरेपी (एक ही दिन में इलाज और छुट्टी), इलाज से पहले की जांच, कीमोथेरेपी के साइड इफेक्ट्स की निगरानी, परामर्श, मानसिक और भावनात्मक सहयोग के लिए काउंसलिंग, दर्द व अन्य लक्षणों का प्रबंधन और फॉलोअप शामिल है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि ये सभी सेवाएं सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं के तहत उपलब्ध होंगी, जिससे मरीजों पर अतिरिक्त आर्थिक भार नहीं पड़ेगा।


मरीजों को मिलने वाले लाभ
जिला स्तर पर कैंसर के इलाज की सुविधा मिलने से मरीजों को अनेक फायदे होंगे। बड़े शहरों की यात्रा की आवश्यकता कम हो जाएगी, जिससे इलाज के दौरान रोजगार और मजदूरी का नुकसान घटेगा। खर्च भी कम होगा और इलाज को बीच में छोड़ने की समस्या में कमी आएगी। इससे इलाज पूरा करने की संभावना बढ़ेगी। विशेषज्ञों का मानना है कि घर के पास इलाज उपलब्ध होने से मरीजों का आत्मविश्वास बढ़ता है और वे नियमित रूप से उपचार लेते हैं, जो उनके स्वस्थ होने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed