सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   The bus did not start in the rain, passengers pushed it.

Amethi News: बारिश में नहीं स्टार्ट हुई बस, यात्रियों ने लगाया धक्का

संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 04 Feb 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
The bus did not start in the rain, passengers pushed it.
विज्ञापन
अमेठी। बस स्टॉप पर मंगलवार सुबह बारिश के बीच यात्रियों को उस समय परेशानी का सामना करना पड़ा, जब परिवहन निगम की बस सवारियां लेकर रवाना होते समय स्टार्ट नहीं हो सकी। चालक और परिचालक के कहने पर यात्रियों को ही बस में धक्का लगाना पड़ा। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
Trending Videos



यात्रियों ने बताया कि आलमबाग डिपो की बस अमेठी बस स्टॉप से रवाना होने वाली थी। चालक ने कई बार बस स्टार्ट करने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। बारिश के कारण यात्री पहले से ही परेशान थे। तकनीकी सहायता बुलाने के बजाए बस चालक और परिचालक ने यात्रियों से ही बस को धक्का लगाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन



एआरएम काशी प्रसाद ने बताया कि संबंधित बस आलमबाग डिपो की है। मामले की जानकारी संबंधित डिपो के एआरएम को भेजी जाएगी। उन्होंने कहा कि खराब मौसम के चलते कभी-कभी तकनीकी दिक्कत आ जाती है, जो नई बसों में भी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed