{"_id":"69f79f92e29de28945037126","slug":"a-young-man-died-in-mumbai-his-body-reached-home-and-tears-welled-up-in-his-eyes-amethi-news-c-96-1-ame1002-164873-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: मुंबई में युवक की मौत, घर पहुंचा शव तो नम हुईं आंखें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: मुंबई में युवक की मौत, घर पहुंचा शव तो नम हुईं आंखें
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 04 May 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगढ़। मटेरा भनियापुर गांव निवासी प्रदीप कुमार पाठक (35) की मुंबई में मौत के बाद शनिवार रात शव गांव पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार किया गया।
परिजनों के अनुसार प्रदीप कुमार पाठक मुंबई में नौकरी करते थे और 20 अप्रैल को काम पर लौटे थे। शुक्रवार को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। सहकर्मियों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। शनिवार रात जब शव गांव पहुंचा तो परिजनों की आंखें भर आईं।
पत्नी ममता पति को याद कर बार-बार भावुक हो जा रही थीं। बेटा निश्चय, प्रतीक और बेटी प्रिंशी पिता की कमी से व्यथित दिखे। घर के आंगन में सन्नाटा पसरा रहा और मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। ग्रामीण और रिश्तेदार परिजनों को सांत्वना देते रहे। रविवार को गांव में अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
Trending Videos