{"_id":"6988deda43e9bbbc850573b8","slug":"anand-vihar-danapur-express-arrived-four-hours-late-amethi-news-c-96-1-ame1002-158346-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: चार घंटे देरी से पहुंची आनंद विहार-दानापुर एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: चार घंटे देरी से पहुंची आनंद विहार-दानापुर एक्सप्रेस
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 09 Feb 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
गौरीगंज रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की प्रतीक्षा करते यात्री। संवाद
विज्ञापन
अमेठी सिटी। मौसम साफ रहने के बावजूद लखनऊ-प्रतापगढ़ रेल मार्ग पर ट्रेनों के विलंब से संचालन का सिलसिला रविवार को भी जारी रहा। कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों देर से गौरीगंज स्टेशन पहुंचीं, जिससे यात्रियों को प्लेटफार्म पर लंबा इंतजार करना पड़ा।
संगम की ओर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन करीब दो घंटे की देरी से गौरीगंज स्टेशन पहुंची। वहीं आनंद विहार-दानापुर एक्सप्रेस चार घंटे विलंब से आई। इसके अलावा मालदाटाउन-आनंद विहार एक्सप्रेस का संचालन निरस्त रहा। लालकुआं-हावड़ा एक्सप्रेस लगभग डेढ़ घंटे, आनंद विहार-मालदा टाउन एक्सप्रेस करीब ढाई घंटे की देरी से स्टेशन पर पहुंची।
देहरादून-वाराणसी जनता एक्सप्रेस दो घंटे, अमृतसर-पंजाब मेल ढाई घंटे और दिल्ली-पुरी नीलांचल एक्सप्रेस करीब डेढ़ घंटे विलंब से पहुंची। ट्रेनों की देरी के कारण दिन में लखनऊ की ओर जाने वाले यात्रियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।
स्टेशन अधीक्षक प्रवीण सिंह ने बताया कि लंबी दूरी की ट्रेनों के परिचालन पर असर पड़ा है। यात्रियों को ट्रेनों की स्थिति की जानकारी समय-समय पर दी जा रही है। उन्होंने बताया कि सोमवार को गौरीगंज होकर संचालित होने वाली वाराणसी-देहरादून जनता एक्सप्रेस निरस्त रहेगी, जिससे यात्रियों को असुविधा हो सकती है।
Trending Videos