सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Ongoing verification of eligible candidates for mass marriage scheme

Amethi News: सामूहिक विवाह योजना के पात्रों का चल रहा सत्यापन

संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 09 Feb 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Ongoing verification of eligible candidates for mass marriage scheme
विज्ञापन
अमेठी सिटी। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत मिले 308 जोड़ों के लक्ष्य के सापेक्ष करीब 1300 आवेदन मिले थे। दो बार तिथि स्थगित होने और आयोजन में भ्रष्टाचार का मामला प्रकाश में आने के बाद फिर से ब्लॉकवार आवेदनों का सत्यापन कराया जा रहा है। एक बार फिर प्रशासन अब इसको अंतिम रूप देने में जुटा है।
Trending Videos




मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में भ्रष्टाचार का मामला प्रकाश में आने के बाद चयनित पात्र अब परेशान हैं। योजना के तहत जिले में करीब 1300 आवेदन मिले थे। तत्कालीन जिला समाज कल्याण अधिकारी (विकास) नलिन राज ने जेम पोर्टल के माध्यम से आयोजन व उपहार देने के लिए फर्म का चयन कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



लक्ष्य के सापेक्ष मिले आवेदनों का ब्लॉक व जिला स्तर से सत्यापन कराकर करीब 337 जोड़ों का चयन भी हो गया था। दो बार विवाह के आयोजन की तिथि घोषित होने के बाद स्थगित हो गई।


इसी बीच योजना में भ्रष्टाचार का मामला प्रकाश में आने के बाद जिला समाज कल्याण अधिकारी (विकास) नलिन राज को निलंबित करते हुए नामित फर्म के विरूद्ध कार्रवाई की गई।


इसके बाद जिला समाज कल्याण अधिकारी का प्रभार जिला उपायुक्त मनरेगा शेर बहादुर ने संभालने के बाद पहले आओ पहले पाओ के तहत मिले आवेदनों का फिर से ब्लॉक स्तर पर सत्यापन कराने का निर्देश जारी किया।


वहीं आयोजन व उपहार देने के लिए नई फर्म का चयन जेम पोर्टल के माध्यम से कराकर टेंडर प्रक्रिया की कवायद शुरू की गई है। प्रभारी जिला समाज कल्याण अधिकारी शेर बहादुर ने बताया कि जल्द ही ब्लॉक व जिला स्तर पर सत्यापन कराकर लाभार्थियों की सूची तैयार कर ली जाएगी।
उन्होंने कहा कि सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के बाद, पात्र जोड़ों की अंतिम सूची जारी की जाएगी और विवाह की नई तिथि की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed